आज एक बार फिर गुजरात में पीएम मोदी, गांधीनगर में करेंगे गौरव महासम्मेलन को संबोधित - SeeNewsToday

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

16 Oct 2017

आज एक बार फिर गुजरात में पीएम मोदी, गांधीनगर में करेंगे गौरव महासम्मेलन को संबोधित



आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गुजरात का सियासी पारा लगातार चढ़ा हुआ है. कांग्रेस और बीजेपी के नेता लगातार चुनावी राज्य का दौरा कर रहे हैं. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सोमवार को गुजरात में होंगे. गांधीनगर में पीएम मोदी 'गुजरात गौरव यात्रा' के समापन के मौके पर आयोजित 'गौरव महासम्मेलन' को संबोधित करेंगे.
इस महासम्मेलन के जरिए बीजेपी अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेगी. प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह इस महासम्मेलन को संबोधित करेंगे और इसी मौके पर मोदी चुनावी विजय यात्रा का शंखनाद भी करेंगे.

No comments:

Subscribe