
विजयवाड़ा. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने रविवार को कहा कि 2019 में भाजपा हार का स्वाद चखेगी और उसे हराने के लिए क्षेत्रीय दल साथ आ रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि केंद्र की वजह से बैंक दीवालिया होने की कगार पर पहुंच गए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नोटबंदी का समर्थन किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके ठीक तरह से लागू ना होने की वजह बैंक हैं। बता दें कि आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पूरी ना होने पर तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) एनडीए से बाहर हो गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JdSHUh
No comments:
Post a Comment