कांग्रेस पर निर्भर हूं, 7 दिन में किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाया तो इस्तीफा दे दूंगा: मुख्यमंत्री कुमारस्वामी - SeeNewsToday

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

27 May 2018

कांग्रेस पर निर्भर हूं, 7 दिन में किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाया तो इस्तीफा दे दूंगा: मुख्यमंत्री कुमारस्वामी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाने की स्थिति में इस्तीफा देने के संकेत दिए। उन्होंने रविवार को कहा कि हमने चुनावी घोषणापत्र में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी। जेडीएस इस मुद्दे पर कांग्रेस को मनाने की कोशिश कर रही है। एक हफ्ते में किसानों से किया वादा पूरा करने में नाकाम रहा तो मुख्यमंत्री पद छोड़ दूंगा। इससे पहले विपक्ष के नेता बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में जल्द कर्ज माफी की मांग की। बता दें कि जेडीएस (38) ने कांग्रेस (78) के साथ मिलकर सरकार बनाई है। भाजपा को 104 सीट मिलीं। पहले येदि ने शपथ ली, पर वे बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KZ2c6H

No comments:

Subscribe