
नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाइओवर पर शनिवार रात एक भयानक हादसा हुआ। डीएनडी पर हार्ले डेविडसन पर जा रहे एक शख्स को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि बाइक सवार शख्स रेलिंग पार करते हुए सीधे यमुना नदी में जा गिरा। बाइक सवार की पहचान अंशुमान पुरी के तौर पर हुई है। लोकल डाइवर्स देर रात से ही उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IUw7MV
No comments:
Post a Comment