1 /10
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मिशन गुजरात पर हैं. राहुल ने सोमवार को द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की. राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं, इस दौरान वह पूरे सौराष्ट्र का दौरा करेंगे. आपको बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी केदारनाथ और अयोध्या में जाकर पूजा अर्चना कर चुके हैं. राहुल ने अयोध्या की हनुमान गढ़ी में पूजा की थी.
2/10
द्वारका पहुंच राहुल ने यहां जीएसटी, नोटबंदी को बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो वादें करती है, उसे निभाती जरूर है.
3/10
राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, बताइए अब तक कितने लोगों को नौकरी मिली. आज देश में रोजगार नहीं. देश का युवा नौकरी की तलाश में भटक रहा है.'
4 /10
राहुल गांधी ने कहा, 'हिन्दुस्तान का युवा काम करना चाहता है, देश को बनाना चाहता है.
बीजेपी की सरकार उसे रोजगार नहीं दे पा रही.'
5 /10
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इसके साथ ही नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों को लेकर भी नरेंद्र मोदी सरकार पर प्रहार किया.
6 /10
उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी ने बिना किसी से पूछे, हिन्दुस्तान की इकोनॉमी पर जबरदस्त आक्रमण किया और वहीं नहीं रुके, जो छोटे दुकानदार- व्यापारी हैं उन्हें चोट लगी और फिर जीएसटी आया.''
7 /10
राहुल ने कहा कि , 'हिन्दुस्तान में जो कमजोर, गरीब हैं... उनके लिए इनके (PM) दिल में जगह नहीं, लेकिन अमीरों के लिए सब दरवाजे खोल देते हैं. जीएसटी से छोटे दुकानदारों की मुसीबतें बढ़ी हैं, बस 4-5 बड़ी कंपनियों को फायदा हुआ.'
8 /10
4 सितंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका था.
9 /10
राहुल गांधी ने कहा था कि जो कार्यकर्ता जमीन से लड़ते हैं, जो बीजेपी और आरएसएस से लड़ते हैं, उन्हें टिकट देंगे. बाहर से जो भी कांग्रेस में आएंगे उन्हें टिकट नही देंगे.
10 /10

No comments:
Post a Comment