SeeNewsToday: ट्रेंडिंग

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

Showing posts with label ट्रेंडिंग. Show all posts
Showing posts with label ट्रेंडिंग. Show all posts

27 Oct 2017

इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया MobileTak.in?

October 27, 2017 0
इंडिया टुडे ग्रुप ने मोबाइलतक डॉट इन (Mobiletak.in) के नाम से सात डिजिटल चैनल्स का एक नया पोर्टफोलियो लॉन्च किया है. मोबाइलतक डॉट इन के ये सात डिजिटल चैनल- न्यूज तक, स्पोर्ट्स तक, फूड तक, लाइफ तक, ऐस्ट्रो तक, टेक तक और योग तक हैं जो ग्रुप के सभी छह प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.
MobileTak.in के जरिए दुनिया में क्या नया चल रहा है और क्या ट्रेंड कर रहा है, ये जानने में मदद मिलेगी. यूजर्स को इस पर स्पोर्ट्स, मूवीज, राजनीति, ऐस्ट्रोलॉजी, फूड, टेक्नोलॉजी, ह्यूमर, फैशन और न्यूज पर बने छोटे-छोटे वीडियोज मिलेंगे.
इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने मोबाइलतक डॉट इन के बारे में कहा, 'मोबाइल डिवाइसेज पर कंटेंट की मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है और हम Mobiletak.in के लॉन्च के साथ कंटेंट की इसी मांग को पूरा कर रहे हैं. हम हमेशा से ऐसे चैनलों की सीरीज बनाना चाहते थे. टेलीविजन पर ये काम मुश्किल होता, लेकिन मोबाइल पर कंटेंट की बढ़ती मांग और वर्तमान डिजिटल परिदृश्य ने हमें एकसाथ इन सात डिजिटल चैनलों के मेगा लॉन्च के लिए प्रेरित किया.'
Mobiletak.in के सात डिजिटल चैनलों का पोर्टफोलियो-
1. स्पोर्ट्स तक : देश और दुनिया में खेलों से जुड़ी सभी बातें, जो आप जानना चाहते हैं, वो  'स्पोर्ट्स तक' पर मिलेंगी.
2. ऐस्ट्रो तक : राशिफल, भविष्यवाणी और क्या कहते हैं सितारे, 'ऐस्ट्रो तक' पर आपको भविष्य की झलक मिलेगी.
3. लाइफ तक : कामकाज, परिवार, रिश्ते, ट्रेंड्स और बहुत कुछ, 'लाइफ तक' पर आप जिंदगी से जुड़े तमाम पहलुओं से रूबरू होंगे.
4. टेक तक : मोबाइल से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक, क्या बाजार में नया आया और क्या बाहर हुआ. गैजेट और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी ताजा जानकारी यहां मिलेगी.
5. योग तक : चिंता स्वास्थ्य की हो या बढ़ती उम्र की, योग से सभी समस्याओं का निदान 'योग तक' पर होगा.
6. फूड तक : पारंपरिक भारतीय भोजन से लेकर दुनियाभर के लजीज व्यंजनों की रेसिपी 'फूडतक' पर मिलेगी.
7. न्यूज तक : इस पर देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों पर आधारित वीडियोज यूजर्स को मिलेंगे.
कंटेंट, टेक्नोलॉजी और आसान शेयरिंग इस प्लेटफॉर्म पर सभी यूजर्स को इंगेज रखने में काफी कारगर है. शेयरिंग 'मोबाइल तक' की खासियत है और यूजर्स को कंटेंट सिर्फ एक क्लिक के जरिए व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, ई-मेल पर शेयर करने की सुविधा देती है.
Read More

26 Oct 2017

सेल्फी स्मार्टफोन की रेस में शामिल हुआ Xiaomi

October 26, 2017 0
चीनी टेक्नॉलॉजी दिग्गज शाओमी ने वैसे तो अभी तक सेल्फी के लिए भारत में कोई खास स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है. लेकिन अब कंपनी ने ऐलान किया है सेल्फी के लिए खास स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा. शाओमी ने इसके लिए मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू किए हैं और इसे 2 नवंबर को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा.
शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड मनु कुमार जैन ने फेसबुक पोस्ट में कहा है, ‘तैयार हो जाएं, बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन जल्द ही आ रहा है. एक ब्रांड न्यू सीरीज. हमारे पास आपके लिए सरप्राइज हैं’
शाओमी इसे बेस्ट सेल्फी हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि स्मार्टफोन्स के दूसरे स्पेसिफिकेशन्स क्या होंगे. ये स्मार्टफोन हाई एंड होगा या सस्ता होगा. आपको बता दें कि चीन में पिछले महीने Mi Note 3 लॉन्च किया गया था. कंपनी उसी स्मार्टफोन को भारत में नई सीरीज का नाम दे सकती है.
मनु जैन ने एक सेल्फी भी शेयर की है जहां एक टेबल है और इस पर कई चीजें रखी हैं. उन्होंने लोगों से गेस करने को कहा है कि लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन से जुड़े कुछ क्लू दिए गए हैं.
पिछली बार कंपनी ने ऐसा किया है. Mi A1 कंपनी ने भारत में लॉन्च किया था, लेकिन यही स्मार्टफोन चीन में MI 5X के नाम से लॉन्च किया गया था. हालांकि भारतीय युनिट में कई बदलाव किए गए हैं.
Redmi Note 4 भारत में कंपनी के लिए एक गेम चेंजर की तरह साबित हुआ है और कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं. ऐसे में अगर कंपनी 2 नवंबर को भारत में Redmi Note 5 का ऐलान करे तो कोई हैरानी नहीं होगी. पहले भी इसके बारे में रिपोर्ट्स आती रही हैं. लेकिन जब मनु जैन ट्वीट और फेसबुक पोस्ट में नई सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं तो अभी से कुछ कह पाना मुश्किल है.
कंपनी के इस कदम से ओपो और वीवो को थोड़ी मुश्किल जरूर हो सकती है. क्योंकि इन दोनों कंपनियों ने पिछल दो साल में कई शानदार सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. इनमें डुअल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन भी शामिल हैं. इसलिए अगर शाओमी भी सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन की रेस में आता है तो मुकबला कड़ा होगा.
Read More

16 Oct 2017

आप रह जाएंगे दंग दुनिया की पहली व्‍हीलचेयर मॉडल,

October 16, 2017 0

दुनिया भर में लाखों मॉडल हैं. एक से एक खूबसूरत. पर आज हम आपको एक ऐसी मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन सबसे अलग है.
इनका नाम है अलेक्‍सजेंड्रा कुतास. ये यूक्रेन की मॉडल हैं. अलेक्‍सजेंड्रा पैदाइशी व्‍हीलचेयर पर हैं. वे इस तरह की दुनिया की पहली मॉडल हैं

.अलेक्‍सजेंड्रा के लुक्‍स उतने ही अच्‍छे हैं जितने आम मॉडल्‍स के होते हैं. हाल ही में उन्‍होंने दिल्‍ली की एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ एक करार साइन किया है.

अलेक्‍सजेंड्रा कहती हैं कि वे आज तक कभी नहीं चलीं हैं. और उनका सपना है कि वे चलकर देखें कि इसका एहसास कैसा होता है. 
अलेक्‍सजेंड्रा ने कुछ दिन पहले ही इंडियन रनवे वीक 2017 में भाग लिया. उस दिन लोग केवल उन्‍हें ही देखते रह गए.

अलेक्‍सजेंड्रा 23 साल की हैं. जब वे रैंप पर आती हैं तो लोग उनके कॉन्‍फीडेंस और ग्रेस को देखते ही रह जाते हैं.
अलेक्‍सजेंड्रा ने इंडियन रनवे वीक 2017 में डिजाइनर निखिल और रिवेंद्र के लिए शो में भाग लिया था.
बता दें कि अलेक्‍सजेंड्रा को जन्‍म से ही स्‍पाइनल कोर्ड इंजरी है. इस कारण उनके कमर के नीचे का हिस्‍सा लकवाग्रस्‍त हैवे मॉडलिंग में इसलिए आई हैं
 जिससे वे इस इंडस्‍ट्री में डिसेबल्‍ड लोगों के लिए जगह बना सकें. वे ऐसे लोगों को देखने के नजरिए में बदलाव लाना चाहती हैं.   
अलेक्‍सजेंड्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे समय-समय पर इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं. 
Read More

27 Sept 2017

अब WhatsApp पर भी रोक, चीन में बैन हैं ये 11 चीजें

September 27, 2017 0



चीन ने मैसेजिंग ऐप  (वॉट्सऐप) को ब्लॉक कर दिया है. पिछले कुछ समय से इसे लेकर यूजर्स को परेशानी हो रही थी, जैसे कि वो वीडियो चैट करने और तस्वीरें भेजने जैसी परेशानियों का सामना कर रहे थे इसके बाद 23 सितंबर को इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है. चीन ने वॉट्सऐप को एक हफ्ते पहले ही ब्लॉक कर दिया था लेकिन यह 23 सितंबर को पूरी तरह ब्लॉक हो गया. यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह का कदम उठाया है. इससे पहले चीन गूगल को भी ब्लॉक कर चुका है. जानें- चीन में क्या-क्या है ब्लॉक.




Read More

Subscribe