SeeNewsToday: फिल्मी लाइफ

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

Showing posts with label फिल्मी लाइफ. Show all posts
Showing posts with label फिल्मी लाइफ. Show all posts

27 Dec 2017

महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब के बॉलीवुड से लेकर असल जिंदगी तक में हिट 10 शेर

December 27, 2017 0

गूगल ने शायर मिर्जा गालिब के 220वीं जयंती पर उन्हें अपना डूडल समर्पित किया है. गूगल ने Mirza Ghalib’s 220th Birthday शीर्षक से अपना डूडल बनाया. गालिब को आम आदमी का शायर भी कहा जाता है. मिर्जा गालिब का असली नाम मिर्जा असद-उल्लाह बेग खान था. उनका जन्म उस दौर में हुआ जब मुगल कमजोर हो चुके थे और अंग्रेजों का पूरे देश पर शासन था. गालिब को मुगल काल का आखिरी महान शायर कहा जाता है. हालांकि बॉलीवुड और टेलीविजन पर उनके ऊपर ज्यादा काम नहीं हुआ है. बॉलीवुड में सोहराब मोदी की फिल्म ‘मिर्जा गालिब (1954)’ यादगार थी और टेलीविजन पर गुलजार का बनाया गया टीवी सीरियल ‘मिर्जा गालिब (1988)’ जेहन में रच-बस गया. फिल्म में जहां भारत भूषण ने लीड किरदार को निभाया तो टीवी पर नसीरूद्दीन शाह ने गालिब को छोटे परदे पर जिंदा किया. आइए उनकी फिल्म और सीरियल में आए कुछ ऐसे शेर जो हम रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन जानते नहीं ये गालिब की ही देन हैः

तुम सलामत रहो हजार बरस
हर बरस के हों दिन पचास हजार
 
निकलना ख़ुल्द से आदम का सुनते आए हैं लेकिन
बहुत बे-आबरू हो कर तिरे कूचे से हम निकले

क़र्ज़ की पीते थे मय लेकिन समझते थे कि हां
रंग लावेगी हमारी फ़ाक़ा-मस्ती एक दिन

हैं और भी दुनिया में सुख़न-वर बहुत अच्छे
कहते हैं कि 'ग़ालिब' का है अंदाज़-ए-बयाँ और

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले
बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले

इशरत-ए-क़तरा है दरिया में फ़ना हो जाना
दर्द का हद से गुज़रना है दवा हो जाना

मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले

उन के देखे से जो आ जाती है मुँह पर रौनक़
वो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है

न था कुछ तो ख़ुदा था कुछ न होता तो ख़ुदा होता
डुबोया मुझ को होने ने न होता मैं तो क्या होता

आह को चाहिए इक उम्र असर होते तक

कौन जीता है तिरी ज़ुल्फ़ के सर होते तक
Read More

Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 5: सलमान की फिल्म की दुनिया भर में धूम, कमाई 200 करोड़ के पार

December 27, 2017 0

सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ बढ़ती ही जारी है. फिल्म पिछले चार दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 151.47 करोड़ रु. का आंकड़ा पार कर चुकी है. पांचवें दिन का शुरुआती आंकड़ा आ गया है और 'टाइगर जिंदा है' के 18.50 करोड़ रु. कमाए जाने की बात सामने आ रही है. फिल्म की विदेश में हुई कमाई के नंबर्स भी आ गए हैं. टाइगर ने विदेश में भी अपना सिक्का जमा लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार तक यूएई, अमेरिका-कनाडा, यूके और दुनिया भर के बाकी हिस्सों में कुल मिलाकर 54.79 करोड़ रु. की कमाई कर ली है. इस तरह फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 200 करोड़ रु. का आंकड़ा पार करते हुए 224.76 करोड़ रु. कमा लिए हैं जबकि भारत में इसने पिछले पांच दिन में 169.97 करोड़ रु. कमा लिए हैं.

वैसे फिल्म भारत में भी अच्छा कर रही है. ‘टाइगर जिंदा है’ ने भारत में क्रिसमस के दिन 36.54 करोड़ रु. का कलेक्शन किया है. तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़ रु. और रविवार को 45.53 करोड़ रु. की शानदार कमाई की थी.

2017 में ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने दर्शकों को जहां निराश किया तो बॉक्स ऑफिस पर भी खासा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. सलमान खान ने 'ट्यूबलाइट' के बाद एक धांसू वापसी करते हुए अपने पुराने रंग में दिखाई दे रहे हैं. यह 2012 में आई सलमान-कैटरीना स्टारर 'एक था टाइगर' की सीक्वल है.

एक था टाइगर का कुल बजट 75 करोड़ रु. था. वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है. रिलीज के चौथे दिन ही फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही है. 
Read More

Bigg Boss 11: घर से बाहर निकलकर अर्शी खान का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, इस कंटेस्टेंट की वजह से हुई ये हालत

December 27, 2017 0

 अर्शी खान घर से बाहर हो चुकी हैं और हिना खान तथा शिल्पा शिंदे से आखिरी दिनों में उनकी खटपट को इसकी वजह माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस वजह से शिल्पा-हिना के फैन्स का सपोर्ट अर्शी खान के हाथ से निकल गया. फिर विकास गुप्ता को भी उनके घर से निकलने की वजह माना जा रहा है. बेशक बात चाहे जो भी हो लेकिन अर्शी खान ने विकास गुप्ता के साथ घर में अपनी दोस्ती को बहुत ही शानदार ढंग से निभाया है. उन्होंने विकास के साथ अपनी दोस्ती को आखिरी दिन तक कायम रखा और उनके साथ बनी रहीं. हालांकि आखिरी के दिनों में तो वे सलमान खान से भी उलझ गई थीं और उन पर पक्षपात का आरोप लगा दिया था. आज सलमान खान का जन्मदिन है.

गहना वशिष्ठ का दावा: फिक्स है Bigg Boss 11, दिए चौंकाने वाले सबूत 

अब घर से बाहर आने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे फूट-फूटकर रो रही हैं और अपने दोस्त विकास गुप्ता को याद कर रही हैं. वे वीडियो में अपनी आवाम से विकास गुप्ता को सपोर्ट करने के लिए कह रही हैं. वे विकास को अच्छे से खेलने की सलाह भी दे रही हैं. उन्होंने अपनी आवाम से विकास को इस शो का विनर बनाने की बात भी कही है.

हालांकि अर्शी खान ने घर में अपनी पारी बहुत ही बेहतरीन ढंग से खेली और गेम को दिलचस्प बनाए रखने का काम किया. घर में हितेन तेजवानी के साथ उनकी चुहलबाजी को बहुत पसंद किया गया था. लेकिन एक हफ्ते हितेन निकले और दूसरे हफ्ते अर्शी बाहर हो गईं. इस तरह बिग बॉस के मजबूत दावेदार एक-एक करके बाहर होते जा रहे हैं जबकि पुनीश और लव जैसे कमजोर कंटेस्टेंट घर में बने हुए हैं. 
Read More

शाहरुख ने कही कुछ ऐसी बात जिसे सुन अनुष्का ने विराट को किया KISS

December 27, 2017 0


नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुंबई में रिसेप्शन पार्टी हुई. जहां कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे. अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़े स्टार्स पहुंचे. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. शाहरुख खान ने पार्टी में जमकर डांस किया. विराट और अनुष्का ने उनके साथ पंजाबी गानों पर डांस किया. लेकिन एक मौका आया जब अनुष्का शर्मा को स्टेज पर ही विराट कोहली को किस किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
स्टेज पर शाहरुख खान विराट कोहली के साथ खड़े थे और विराट कोहली की तरफ से अनुष्का को 'जब तक है जान' का डायलोग सुना रहे थे. तभी वो जब तक है जान की जगह जब तक है खान बोल देते हैं, जिसे सुनकर सब हंस पड़ते हैं और कोहली चौक जाते हैं. जिसके बाद अनुष्का विराट को किस कर लेती हैं. सोशल मीडिया पर ये फनी वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

आए कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स
मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में हुए रिसेप्शन में शाहरुख खान के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने, कैटरीना, रणबीर कपूर, एआर रहमान सहित कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं. क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स से यह रिसेप्शन जगमगा रहा था. रिसेप्शन की कई फोटो सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं. इस मौके पर रेखा, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रीदेवी, अनुराग कश्यप, बोमन ईरानी व उनकी पत्नी समेत बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी यहां दिखे.
Read More

19 Dec 2017

सांवली सूरत की वजह से जब राजकुमार राव को होना पड़ा रिजेक्‍ट

December 19, 2017 0

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक राजकुमार राव ने हाल ही में एक चौंका देने वाली बात कही है. जहां उनकी फिल्‍में और अदाकारी की हर फिल्‍म में तारीफ होती है, वहीं कभी ऐसा दौरा भी था जब राजकुमार को काम नहीं मिलता था. उन्‍हें कई फिल्‍मों में रिजेक्‍ट कर दिया गया.इस रिजेक्‍शन की सबसे बड़ी वजह उनकी एक्टिंग स्किल में कमी नहीं उनका कॉम्‍पलेकशन रहा.

मां के अंतिम संस्कार के बाद न्यूटन की शूटिंग पर पहुंचे थे राजकुमार राव

इस बात को एक इंटरव्यू के दौरान न्‍यूटन स्‍टार ने बताई. उन्‍होंने बताया कि ऐसा कई बार हुआ जब मुझे गोरा रंग और मसल्‍स बॉडी नहीं होने की वजह से मूवी में कास्‍ट नहीं किया गया. बरेली की बर्फी में अपने लुक से सबको हैरान कर देने वाले राजकुमार ने बताया कि पहले का वक्‍त बहुत स्‍ट्रगल वाला था. मैंने शुरुआती दौर में मुंबई में सौ से ज्‍यादा ऑडिशन दिए, यहां गुजारा करने के लिए कई एड फिल्‍में कीं. रोजाना मुंबई हजारों लोग सपनों की नगरी मुंबई आते हैं ऐसे में यहां अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता है.

कास्‍टिंग काउच पर भी राजकुमार ने खुलकर अपनी राय रखी. उनका कहना था कि इन चीजों से सामना होता ही है, लेकिन सबसे जरूरी है आप गलत होने पर अपनी आवाज उठाएं. ऑस्‍कर की रेस से राजकुमार राव की न्‍यूटन हुई बाहर

आपको बता दें कि क्रिटिक्स से जोरदार सराहना पाने वाली राज‍कुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर की लिस्‍ट से बाहर हो गई थी. 'न्यूटन' इस साल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए फॉरन लैंग्वेज की फिल्म कैटिगरी में नॉमिनेट की गई थी.
Read More

18 Dec 2017

December 18, 2017 0

नई दिल्ली : फिल्म पद्मावती पर चल रहे हंगामे के बीच एक फिल्ममेकर ने विवादित बयान दिया है। मुंबई के एक फिल्ममेकर ने ट्वीट किया है कि जो कोई शख्स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जूता या चप्पल उछालेगा उसे वो एक लाख रुपये का ईनाम देगा। इस फिल्ममेकर का नाम राम सुब्रह्मण्यम है। इस शख्स का दावा है कि वो कई आंदोलन खड़े कर चुका है। फिल्म पद्मावती पर चल रहे विवाद से ये शख्स काफी नाराज नजर आ रहा है। इस शख्स ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'एकदम नहीं, मैं उसे एक लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं, जो नरेंद्र मोदी जी पर चप्पल या जूता फेंकता है। भारत की नयी संस्कृति में आपका स्वागत है, इस संस्कृति की आधारशिला बीजेपी ने रखी है।' दरअसल ये शख्स उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहा था, जिसमें कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार ने पद्मावती विवाद से जुड़ा एक ट्वीट किया था। डी के शिवकुमार ने लिखा था, ' ये निंदा योग्य है कि बीजेपी का पदाधिकारी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सर पर 10 करोड़ रुपये के ईनाम की घोषणा कर रहा है, जो कि हमारे राज्य की रहने वाली हैं और भारत के प्रतिष्ठित खिलाड़ी की बेटी हैं। क्या यही बीजेपी की संस्कृति है, क्या वे लोग इसी तरह महिलाओं का सम्मान करते हैं? इस शख्स के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

बता दें कि हरियाणा बीजेपी के नेता सूरज पाल अमू ने फिल्म पद्मावती की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सर काटने वाले शख्स को 10 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की थी। सूरज पाल अमू के इस बयान पर फिल्म इंडस्ट्री समेत समाज के हर तबके से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। बीजेपी ने भी इस शख्स को नोटिस भेजकर इससे जवाब मांगा था। सूरज पाल अमू ने कहा था कि कांट-छांट के बावजूद वे इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा था कि चाहे क्यों ना उन्हें बीजेपी छोड़नी पड़े लेकिन वे फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।

Read More

17 Dec 2017

Box office: दूसरे हफ्ते भी फायदे में फुकरे रिटर्न्स, कमाई 50 करोड़ के पार

December 17, 2017 0

फुकरे रिटर्न्स सिनेमा घरों में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है इसमें कोई दो राय नहीं. इस फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कलेक्शन का आंकड़ा भी पार कर लिया है. इस फिल्म की रिलीज के दूसरे हफ्ते भी ताबड़तोड़ कमाई जारी है. दूसरे हफ्ते के शुक्रवार तक फिल्म की कमाई 53.86 करोड़ रुपये हो गई है.

REVIEW: टाइम पास है फुकरे रिटर्न्स, पहली जैसी बात नहीं

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फुकरे रिटर्न्स की दूसरे हफ्ते की कमाई को भी शानदार बताया है. इस ट्रेड एक्सर्प्ट ने ट्वि‍टर पर फिल्म की कमाई के अब तक के आंकड़े शेयर किए हैं. तरण आदर्श ने लिखा है फिल्म ने गुरुवार तक 50.55 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा दर्ज करवाया था और दूसरे शुक्रवार को 3.31 करोड़ रुपये की कमाई कर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 53.86 करोड़ रुपये हो गया है.

दूसरे हफ्ते जारी कमाई की ये भी है बड़ी वज‍ह
एक्सर्प्ट की मानें तो फिल्म की कमाई दूसरे वीकेंड में ही नहीं बल्कि आने वाले शुक्रवार तक जारी रहने की उम्मीद है. इसकी वजह है अगले शुक्रवार तक किसी बड़ी फिल्म का रिलीज ना होना. बॉक्स ऑफिस पर पहले ही कई रिकॉर्ड बना चुकी फुकरे रिटर्न्स साल की हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है क्या ये फिल्म अपने बजट से दोगुनी कमाई करने में सफल हो पाएगी ये देखना मजेदार होगा. इस फिल्म का फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ बताया जा रहा है.

बड़ी ओपनर बनी इस फिल्म की विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई

फुकरे रिटर्न्स को सिनेमा घर में मिल रहे दर्शकों के अच्छे फुटफॉल के चलते फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फुकरे रिटर्न्स साल की बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्‍म साबित हुई. साल की 15 बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्मों में इस फिल्म ने रितिक रोशन, रणवीर कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है.

फुकरे रिटर्न्स का मालामाल वीकेंड, Box office कलेक्‍शन 50 करोड़

फुकरे रिटर्न्स ने फिल्म काबिल (30.65 करोड़), जग्गा जासूस (31.53 करोड़), हाफ गर्लफ्रेंड (28.87 करोड़) और सचिन: A Billion Dreams (24.23 करोड़) फिल्म की ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

फुकरे रिटर्न्स ने पहले दिन कमाए रिकॉर्ड 8 करोड़, 4 साल पहले पूरे वीकेंड का था ये कलेक्शन

विदेशी बॉक्स ऑफि‍स पर भी फुकरे रिटर्न्स करोड़ों की कमाई कर रहा है. ट्रेड एनालिस्ट द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इन आंकड़ो के मुताबिक, कनाडा में फिल्म 218,000 डॉलर, यूएई/जीसीसी में 338,000 डॉलर और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इस फिल्म ने 78,000 डॉलर की कमाई दर्ज करवाई है. विदेशी बॉक्स ऑफिस का ये आंकड़ा 12 दिसंबर तक की कमाई का बताया गया है.

फुकरे फिल्म की इस सीक्वल फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल, मंजू सिंह, रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, विशाखा सिंह, प्रिया आनंद और राजीव गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
Read More

प्रियंका नहीं पढ़ती ई-मेल्स, ब्रिटिश मीडिया ने ऐसे ली चुटकी

December 17, 2017 0

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनके फोन में 2,57,623 ईमेल अनरीड दिख रहे थे. उनकी इस तस्वीर पर ब्रिटिश टेबलॉयड डेली मेल यूके ने चुटकी लेते हुए कहा है कि कहीं उन्हें प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी का निमंत्रण का ई-मेल ना आया हो.

प्रियंका चोपड़ा स्टारर अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के नए एक्टर एलन पावेल ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दिख रहा था कि उनके मोबाइल में 2,57,623 ईमेल अनरीड हैं. एलन ने कैप्शन में लिखा था कि प्रियंका चोपड़ा को कभी ईमेल न करें, वे कभी इन्हें नहीं पढ़ती हैं.

डेली मेल यूके ने लिखा कि चूंकि खबरें आ रही हैं कि प्रियंका मेघन मार्कल की ब्राइड्समेड हैं इसलिए हम आशा करते हैं कि रॉयल वेडिंग का निमंत्रण उन्हें ई-मेल ना किया गया हो.

मस्ती करते-करते कार से गिर गईं प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो

मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित

आपको बता दें कि प्रियंका को इस साल मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर के तौर पर विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाने वाली प्रियंका को सोशल वर्क में अपने खास योगदान के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

शाहरुख खान नहीं, ये है प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड का नाम

दरअसल, उन्होंने हाल ही में सीरिया का दौरा किया था जहां वह शरणार्थी बच्चों से मिलीं और उनसे बातचीत की. पीसी यूनिसेफ की सद्भभावना दूत भी हैं. प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन ने बुलाया था. लेकिन व्यस्तता के चलते अवार्ड उनकी मां मधु चोपड़ा ने रिसीव किया.

प्रियंका को मिले सम्मान पर उनकी मां मधु ने एक कहा, 'मुझे प्रियंका पर बहुत गर्व है. मैं इसके लिए धन्यवाद करती हूं और मुझे पूरा यकीन है कि वह इस बात से बेहद खुश होंगी कि उनके प्रयासों को उस संस्थान ने पहचाना.'

यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे वीनस्टीन पर बोलीं प्रियंका- भरे पड़े हैं ऐसे लोग

प्रियंका 5वीं बार बनीं एशिया की सबसे Sexiest वुमन

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एक सर्वे के बाद एशिया की सबसे सेक्सी महिला माना गया है. लंदन के वीकली अखबार ईस्टर्न आई की तरफ से कराए गए '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' में वह टॉप पर रहीं थीं. 
Read More

12 Dec 2017

फिल्म फ्लॉप होने के डर से कभी शूट नहीं हुआ रजनीकांत की मौत का सीन

December 12, 2017 0

सुपरस्‍टार रजनीकांत 12 दिसंबर को 67 साल के हो गए. उनका जन्‍म 12 दिसंबर 1950 को बंगलुरू में हुआ था. उनका नाम माता पिता ने शिवाजी राव गायकवाड़ रखा था, लेकिन फिल्‍मों में बुलंदियों को रजनीकांत के नाम से ही छुआ. उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ हवलदार थे. मां जीजाबाई की मौत के बाद चार भाई-बहनों में सबसे छोटे रजनीकांत को अहसास हुआ कि घर की माली हालत ठीक नहीं है तो परिवार को सहारा देने के लिए वह कुली बन गए.

यह अपने आप में प्रेरणादायी है कि कैसे बंगलुरू परिवहन सेवा (बीटीएस) का एक बस कंडक्टर न केवल दक्षिण भारत की फिल्‍मों का सुपरस्‍टार बन गया बल्कि बॉलीवुड समेत पूरी दुनिया के सितारों के बीच अपनी अलग पहचान भी रखता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि रजनीकांत की फिल्‍मों में दिलचस्‍पी थी और वह एक्टिंग करना चाहते थे. इसी शौक की वजह से उन्‍होंने 1973 में मद्रास फिल्म इंस्‍टीट्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा लिया था.

रजनीकांत की मुलाकात एक नाटक के मंचन के दौरान फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर से हुई थी, जिन्होंने उन्‍हें तमिल फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था. इस तरह उनके करियर की शुरुआत बालाचंदर निर्देशित तमिल फिल्म 'अपूर्वा रागंगाल' (1975) से हुई, जिसमें वह खलनायक बने थे. यह भूमिका यूं तो छोटी थी, लेकिन उनके काम की तारीफ हुई. इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था.

खलनायक बनकर हुई करियर की शुरुआत

रजनी तमिल फिल्मों में खलनायक की भूमिकाएं निभाने के बाद वह धीरे-धीरे स्थापित अभिनेता के तौर पर उभरे. तेलुगू फिल्म 'छिलाकाम्मा चेप्पिनडी' (1975) में उन्हें पहली बार हीरो का रोल मिला और फिर उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद देखते ही देखते रजनीकांत तमिल सिनेमा पर छा गए. 

बॉलीवुड में दिखाया दम

रजनीकांत ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों में भी काम किया. इनमें 'मेरी अदालत', 'जान जॉनी जनार्दन', 'भगवान दादा', 'दोस्ती दुश्मनी', 'इंसाफ कौन करेगा', 'असली नकली', 'हम', 'खून का कर्ज', 'क्रांतिकारी', 'अंधा कानून', 'चालबाज', 'इंसानियत का देवता' आदि शामिल हैं.

2014 में रजनीकांत को छह तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिले. इनमें चार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दो स्पेशल अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर के लिए मिले. वर्ष 2000 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.


8 साल बाद फैन्स के बीच बोले रजनीकांत, 'ईश्वर ने चाहा तो पॉलिटिक्स में लूंगा एंट्री'

रजनीकांत के बारे में पांच खास बातें

1- तमिल फिल्‍मों के सुपर स्‍टार रजनीकांत हिंदी, कन्‍नड़, मलायलम, बंगाली और अंग्रेजी फिल्‍मों में भी काम कर चुके हैं, लेकिन उन्‍होंने कभी मराठी फिल्‍मों में काम नहीं किया, जबकि रजनीकांत मूलरूप मराठी हैं.

2-रजनीकांत के फेवरेट एक्‍टर कमल हासन हैं. उनके साथ रजनी कई फिल्‍मों में काम भी कर चुके हैं. उनकी फेवरेट एक्‍ट्रेस हेमा मालिनी और रेखा हैं.

3-शिवाजी की सफलता के बाद रजनीकांत ने अपनी फीस 26 करोड़ रुपये कर दी थी. इसी के साथ वह जैकी चैन के बाद सबसे महंगे सितारे बन गए.

4-रजनीकांत ने पिछले कई सालों से स्‍क्रीन पर मौत के सीन नहीं किए हैं. डायरेक्‍टर्स को लगता है कि अगर उन्‍होंने रजनी को मरते हुए दिखाया तो फिल्‍म फ्लॉप हो जाएगी.

5-रजनीकांत ने बॉलीवुड के कई सुपर स्‍टार्स के साथ काम कि‍या, लेकिन उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा फिल्‍में राकेश रोशन के साथ कीं, लेकिन राकेश के निर्देशन में बनी एक भी फिल्‍म में रजनीकांत ने काम नहीं किया.
Read More

सगाई से हल्दी तक की रस्में, विराट ने अनुष्का को पहनाई 1 करोड़ की रिंग

December 12, 2017 0

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आखिरकार ‘विरुष्का’ हो गए. दोनों ने सोमवार को इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली है. शादी को बेहद निजी रखना चाहते थे, इसके चलते समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ ही मित्र थे. रिंग सेरेमनी से हल्दी रस्म तक क्या-क्या हुआ, हम एक-एक कर सभी जानकारियां साझा कर रहे हैं. आइए जानते हैं सीक्रेट शादी में दोनों ने किस तरह रस्में पूरी की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सगाई के वीडियो को देखकर आपका मन भी शादी करने के लिए मचलने लगेगा या फिर अगर आपकी शादी हो गई है तो आपको वो पल जरूर याद आ जाएगा.

विराट ने अनुष्का को रिंग पहनाई और फिर उन्होंने अपनी होने वाली वाइफ को गाल पर प्यारा सा किस किया. विराट-अनुष्का ने एक-दूसरे को गले भी लगाया. रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि विराट ने अनुष्का को जो रिंग पहनाई उसे तीन महीने में ऑस्ट्रिया की डिजाइनर ने तैयार किया था. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है.

शादी की सभी रस्मों में घर और परिवार के लोग ही मौजूद दिखे. सगाई के बाद अनुष्का को फैमिली मेम्बर्स ने तो अनुष्का ने भी उन्हें मिठाई खिलाई.

सगाई के दौरान अनुष्का ने साड़ी पहना था. विराट और अनुष्का ने सभी रिश्तेदारों और मेहमानों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए.

रस्में भारतीय परंपरा के अनुसार ही पूरी हुईं. अनुष्का का हल्दी की रस्म का फोटो या वीडियो तो सामने नहीं आया, लेकिन अपनी हल्दी की रस्म में विराट कोहली मस्ती करते देखे जा सकते हैं.



Read More

6 Dec 2017

जब अचानक रोने लगीं कटरीना, 10 मिनट तक बंद रही शूटिंग

December 06, 2017 0
रियलिटी शो के दौरान रो पडीं कटरीना कैफ.
पिछले हफ्ते बिग बॉस के सेट पर टाइगर जिंदा है को प्रमोट करने पहुंची कटरीना कैफ और सलमान खान की केमिस्ट्री बेहद मजेदार रही. अब कटरीना, रेमो डिसूजा के डांस शो पर सलमान के साथ नजर आएंगी.

इस शो पर प्रमोशन के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं, लेकिन इसी के साथ इन तस्वीरों में कटरीना की शो के दौरान भावुक होने वाली एक तस्वीर भी सुर्खि‍यों में आ गई है. तस्वीर में कटरीना की आंखों से आंसू छलकते नजर आ रहे हैं. ऐसा क्या हुआ जो रियलिटी शो के सेट पर रोने लगीं कटरीना?

दरअसल, डांस रियलिटी शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' के गाने पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी. कटरीना परफॉर्मेंस से इतनी प्रभावि‍त हुईं कि वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. कटरीना इससे पहले शायद ही किसी रियलिटी शो के दौरान इस कदर भावुक नजर आईं हों.

शो से जुड़े एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सलमान खान स्टारर 'तेरे नाम' गाने पर सुशांत खत्री नाम के कंटेस्टेंट की इमोशनल परफॉर्मेंस देखने के बाद कटरीना के आंसू छलक पड़े. यही नहीं खबरों की मानें तो कटरीना को वापिस नॉर्मल होने में करीब 10 मिनट लग गए और इस दौरान शूटिंग को रोकना पड़ा.



यही नहीं कटरीना के साथ मौजूद सलमान बड़े ही बेहतरीन अंदाज में अपनी एक्स लवर और को-स्टार की हंसी वापिस लौटाने में सफल रहे. सूत्रों ने बताया कि कटरीना को हंसाने के लिए सलमान जल्दी से डांस चैंपियंस के मंच पर पहुंचे और अपनी फिल्म 'सुल्तान' के गाने 'जग घुमया' गाने का स्टेप करने लगे,  फ्लोर पर लेट कर सलमान के इस स्टेप को देखकर कटरीना हंस पड़ीं.
Read More

7 Nov 2017

'शराब पीकर कमरे में घुस आया था डायरेक्टर, रोल के बदले की शर्मनाक डिमांड'

November 07, 2017 0
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट की घटना का खुलासा किया है
उन्होंने बताया कि कैसे अभिनेत्रियों के लिए फिल्मों के सेट बेहद असुरक्षित हैं. इससे बचने का रास्ता बताते हुए उन्होंने सलाह दी कि कभी भी शर्मनाक शर्तों के आगे झुकना नहीं चाहिए.
उन्होंने कहा, एक फिल्म में रोल के बदले उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की गई थी.
 ऐसी डिमांड खारिज करने की वजह से उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया. नाम लिए बिना स्वरा ने कहा, एक बार शूटिंग के दौरान एक निर्देशक उनके कमरे में घुस गया और उन्हें गले लगाने का जोर डालने लगा. यह बेहद डरावना था.


दरअसल, पिछले दिनों हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी वीनस्टीन का मामला सामने आया.
 जिसमें कई अभिनेत्रियों ने उस पर रेप और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे आरोप लगाए. वीनस्टीन प्रकरण के बाद सोशल मीडिया में कई अभिनेत्रियों और सेल्लिब्रिटीज ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना का जिक्र किया.
इस कड़ी में स्वरा ने भी इंटरव्यू के दौरान आपबीती साझा की.

स्वरा की आपबीती

मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में स्वरा ने कई और बातों का खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि फिल्मों के सेट अभिनेत्रियों के सेक्सुअल हैरेसमेंट की सबसे मुफीद जगहें होती हैं.
 स्वरा ने बताया कि एक बार वह क्रू के साथ 56 दिन की आउटडोर शूटिंग कर रही थीं.
 उस वक्त वो इंडस्‍ट्री में बिलकुल नई थीं. फिल्‍म का निर्देशक उन्हें परेशान करता था
. वह उनके साथ डिनर करना चाहता था. स्वरा के मुताबिक़ वह रातभर फोन करता और दिन में उनका पीछा करता था. उसने एक बार किसी सीन पर चर्चा के बहाने होटल में बुलाया.

ऐश्वर्या से भी अकेले में मिलना चाहता था रेप आरोपी हॉलीवुड प्रोड्यूसर, मैंने बचायाः पूर्व मैनेजर शराब पी रहा था निर्देशक

स्वरा के मुताबिक जब मैं होटल में पहुंची तो मैंने निर्देशक को शराब पीते पाया. वह मुझसे प्‍यार और सेक्‍स की बातें करने लगा. हद तो तब हो गई जब वह एक रात नशे में मेरे कमरे में घुस आया.
स्वरा ने बताया कि वह निर्देशक के पीछा करने से इतना डर गई थीं
 कि रात में भी अपना मेकअप लाइट ऑफ़ करके साफ़ करती थीं. ताकि उसे लगे मैं सो रही हूं.

24 महिलाओं का किया यौन शोषण, प्रोड्यूसर को OSCAR ने निकाला

डर गई थीं स्वरा

स्वरा ने बताया कि निर्देशक के शर्मनाक हरकतों की वजह से वह काफी डर गई थीं. सेट पर वो अकेले रहने से बचती थीं.
परेशान होकर उन्होंने फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर से भी इस बात की शिकायत की. उन्होंने मेकर्स से मांग की कि सेट पर हर वक्त कोई न कोई उनके साथ हो.
Read More

2 Nov 2017

रेस्तरां में लड़ पड़े दीपिका और रणवीर सिंह, ब्रेकअप की चर्चा

November 02, 2017 0

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेशक कोई औपचारिक ऐलान न किया हो,
लेकिन उनके रिलेशनशिप को लेकर बीते कुछ सालों से लगातार हर तरफ चर्चा होती रहती है. कभी वो साथ में मस्ती करते नजर आते हैं,
तो कभी उनके बीच की नोंक-झोंक भी सुर्खियां बन जाती है.


क्या रणवीर ने दीपिका से कर ली सगाई? इस फोटो से उड़ रही है अफवाह
कुछ दिन पहले भी उनके ब्रेकअप की अफवाह उड़ी थी, लेकिन बाद में दोनों सार्वजनिक रूप से साथ में काफी खुश नजर आए थे.
मगर अब फिर लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. सूत्रों की मानें तो हाल ही में दीपिका और रणवीर एक डेट नाइट पर गए थे, लेकिन वहां उनके बीच काफी झगड़ा हो गया.

वैसे तो कपल्स के बीच बहस या झगड़ा होना आम बात है, लेकिन इस झगड़े के बाद रणवीर और दीपिका के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं.
उनकी फिल्म पद्मावती रिलीज होने वाली हैं, ऐसे में इस झगड़े और अफवाह को पब्लिसिटी स्टंट भी बताया जा रहा है.


खत्म हो गई प्रेम कहानी, दीपिका अब नहीं हैं 'बाजीराव' की मस्तानी

हालांकि पिंकविला में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि कि रणवीर और दीपिका पिछले पांच सालों से साथ थे,
मगर अब वो एक कपल नहीं हैं. उनके बीच में कोई कड़वाहट नहीं है, बस उनके रास्ते अलग-अलग हो गए हैं.
दोनों ने ही अपने परिवारों की मदद से साथ आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दोनों के परिवार चाहते थे
 कि उनका साथ बना रहे, लेकिन दीपिका और रणवीर की इस रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग जरूरते हैं.  रणवीर शादी करना चाहते हैं, जबकि दीपिका अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं.

दीपिका के पद्मावती लुक से अंजान अनुष्का शर्मा, दिया ऐसा बयान

अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि दीपिका और रणवीर के ब्रेकअप की ये खबर सच है या इस बार मामला अफवाह का है.
Read More

दीपिका पादुकोण हैं आलिया की सबसे बड़ी फैन, लिखी है ये चिट्ठी

November 02, 2017 0
सिनेमा की दुनिया में ऐसा कम ही देखऩे को मिलता है
कि एक एक्ट्रेस ने दूसरी की तारीफ की हो. ऐसे उदाहरण भी कम ही नजर आते हैं कि दो एक्ट्रेस पक्की सहेली हों. लेकिन अब लगता है
 कि वो दिन बीत गए जब बॉलीवुड अभिनेत्रियां एक-दूसरे की दोस्त बनना तो दूर, काम की तारीफ करने से भी बचती थीं. अब तो बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं
जहां दोस्ती भी है और तारीफों के पुल भी.

दीपिका के बाद इस पॉपुलर एक्ट्रेस की फेक न्यूड तस्वीर वायरल

आलिया और दीपिका को ही देख लीजिए. दोनों एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं.
एक तरफ आलिया दीपिका के पद्मावती लुक की तारीफ करते नहीं थक रहीं, तो दीपिका ने उनकी फैन बनकर उन्हें चिट्ठी तक लिख डाली हैं.

दरअसल हाल ही में जब दीपिका की फिल्म पद्मावती से उनका लुक जारी किया गया, तो आलिया ने उनकी जमकर तारीफ की थी. इतना ही नहीं,
राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा के साथ एक पॉडकास्ट में आलिया ने यहां तक कहा था कि पद्मावती के रूप में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं
और मैं जानती हूं कि मैं कभी ऐसी नहीं दिख सकती, न ही ऐसा कर सकती हूं. दीपिका बिलकुल रानी की तरह लगती हैं. मुझे पक्का यकीन है
 कि उन्होंने फिल्म में भी शानदार काम किया होगा. इस पर दीपिका ने भी ट्वीट करके आलिया को जवाब दिया था- उन्होंने लिखा था- माई आलू...यू मेक नो सेंस...लव यू.

रणबीर कपूर ने खोला राज, बताया कैसे हुआ था दीपिका से प्यार

ये तो हुई आलिया की बात, दीपिका ने जो किया है,
उसे देखकर तो आपको यकीन ही नहीं होगा.
उन्होंने आलिया को बतौर को-एक्टर नहीं बल्कि एक फैन बनकर चिट्ठी लिखी है,
लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2017 के प्रोमो में आलिया को दीपिका से ये चिट्ठी लेते हुए भी देखा जा सकता है.
इंस्टाग्राम पर भी इसका एक वीडियो शेयर किया गया है.

शाहरुख खान के साथ नजर आ सकती हैं आलिया और दीपिका?

इसमें दीपिका कह रही हैं-

डियर आलिया

हाईवे में तुम बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लगीं. लेकिन सड़क पर बिताए वो 52 मुश्किल दिन किसी को नजर नहीं आए,
आलिया तुम हो सबसे छोटी, पर मेहनत करने में सबसे बड़ी हो.

तुम्हारी सबसे बड़ी फैन

दीपिका

अब ये खत पढ़कर कौन भावुक नहीं होगा! हम तो यही कहेंगे कि बॉलीवुड में ऐसी दोस्ती और भी हों.
Read More

पर्दे पर सुलझेगी 'इत्तेफाक' की गुत्थी?

November 02, 2017 0
इस महीने में बॉक्स ऑफिस पर 5 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
 जिसमें से अक्षय खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इत्तेफाक कल रिलीज हो रही है.
मॉम के बाद इस फिल्म से अक्षय खन्ना एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. पांचों ही फिल्में अलग-अलग क्लेवर की हैं
1969 में यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म इत्तेफाक ने मजेदार कहानी के बलबूते हर किसी का ध्यान खींचा था
. अब धर्मा प्रोडक्शन और रेड चिलिज दोबारा दर्शकों के सामने इत्तेफाक पेश कर रहे हैं.

अभय चोपड़ा की निर्देशित इस फिल्म की मर्डर मिस्ट्री ने बॉलीवुड सेलेब्स की भी दिलचस्पी बढ़ा रखी है. बता दें,
इसके ट्रेलर, डायलॉग और पोस्टर से जुड़ी एक-एक चीज पर बारीकी से काम किया गया है
डायरेक्टर नहीं चाहते कि किसी भी तरीके फिल्म फिल्म का प्लॉट और मर्डरर का खुलासा हो.
चलिए जानते हैं इत्तेफाक के अलावा इस महीने बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में दस्तक देने वाली हैं.

सोनाक्षी या सिद्धार्थ? कौन है इस 'इत्तेफाक' का दोषी, देखें पोस्टर
शादी में जरूर आना

10 नवंबर को राजकुमार राव और कृति खरबंदा की शादी में जरूर आना रिलीज हो रही है.
 बरेली की बर्फी और न्यूटन की सफलता के बाद फैंस को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. एक यह रोमांटिक कॉमेडी है.

करीब करीब सिंगल

10 नवंबर को ही इरफान खान रॉम-कॉम फिल्म 'करीब-करीब सिंगल' लेकर आने वाले हैं
इसमें इरफान के अपोजिट मलयाली एक्ट्रेस पार्वती दिखेंगी. वे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है
करीब-करीब सिंगल का निर्देशन तनुजा चंद्रा ने किया है. ये दो ऐसे इंसानों की कहानी है, जो भारत भ्रमण पर निकलते हैं और एक-दूसरे से इंप्रेस होकर प्यार में पड़ जाते हैं.
कुछ समय बाद ये यात्रा एडवेंचर में बदल जाती है.

'करीब करीब सिंगल' का पोस्टर जारी, फिल्म में दिखेगा इरफान का अलग अंदाज

तुम्हारी सुलु


विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु 17 नवंबर को रिलीज हो रही है. वह इसमें नाइट आरजे के रोल में हैं. वे टीजर में बेहद मनमौजी अंदाज में नजर आ रही हैं.
 विद्या के पति का किरदार मानव कौल निभा रहे हैं
इसमें विद्या को एक आम गृहणी सुलोचना उर्फ सुलु के रूप में दिखाया गया है,
लेकिन अचानक उसे आरजे बनने का मौका मिलता है, इसके बाद वह आरजे बनने के लिए कई अजीबोगरीब प्रयास करती है.

फिरंगी

कपिल शर्मा एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाने आ रहे हैं. 24 नवंबर को उनकी दूसरी फिल्म फिरंगी रिलीज होने वाली है.
हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हुआ है. जो कि उनके फैंस के बीच काफी हिट हो गया है.
यह साल 1920 की एक पीरियड ड्रामा फिल्म है.
इसमें कपिल अंग्रेजी बोलने वालों की बोलती बंद करते नजर आएंगे. इसका डायरेक्शन राजीव ढींगरा ने किया है. कपिल के अलावा इसमें इशिता दत्ता और मोनिका गिल हैं
Read More

BJP की मांग- गुजरात चुनाव के बाद रिलीज हो 'पद्मावती?

November 02, 2017 0
रिलीज से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है
 दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की इस फिल्म की रिलीज का बीजेपी ने विरोध किया है.

बीजेपी ने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को एक चिट्ठी लिखी है
जिसमें कहा गया है कि यह फिल्म क्षत्रिय समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है. लिहाजा फिल्म को रिलीज से पहले पार्टी के राजपूत प्रतिनिधियों को दिखाया जाना चाहिए
पार्टी की दलील है कि ऐसा करने से रिलीज के वक्त फिल्म के लिए सहूलियत रहेगी और किसी भी तरह की तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचा जा सकेगा.

पद्मावती का 3D ट्रेलर लॉन्च, दीपिका ने कहा- फिल्म को नहीं रोक सकता कोई

गुजरात चुनाव के बाद रिलीज हो फिल्म

बीजेपी प्रवक्ता और राजपूत नेता आई के जडेजा का बयान सामने आया है
उन्होंने फिल्म को लेकर डायरेक्टर को दो विकल्प देते हुए कहा, फिल्म को बैन किया जाए या इसे गुजरात चुनाव के बाद रिलीज किया जाए
हालांकि उन्होंने इस बात को खारिज किया कि इस प्रोटेस्ट का आगामी चुनाव से कोई लेना-देना है
आईके जडेजा ने कहा, पार्टी को रानी पद्मिनी से जुड़े तथ्यों से छेड़छाड़ किए जाने की चिंता है. फिल्म में रानी पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने की खबर थी.

वैसे रानी पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने की खबरों की वजह से करनी सेना भी फिल्म का विरोध कर चुकी है
उन्होंने यह कहकर प्रोटेस्ट किया कि इसमें इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. करनी सेना ने भी इस फिल्म को दिखाए जाने की मांग की थी. बता दें,
जनवरी में करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने 'पद्मवती' की टीम के लोगों को नुकसान पहुंचाया था. शूटिंग उपकरणों को तोड़ दिया था और फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया था.

रणवीर सिंह से INSECURE हुए शाहिद, डायरेक्टर के सामने रखी ये शर्त

हाल ही में फिल्म के 3D ट्रेलर लॉन्च पर दीपिका ने कहा था कि इसे रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता.
फिल्म अपने तय समय पर रिलीज होगी. यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है. बता दें, इसी महीने गुजरात में चुनाव भी होने वाले हैं.
Read More

इस शख्स के कहने पर नवाजुद्दीन ने ली थी किताब वापस?

November 02, 2017 0
पिछले दिनों नवाजुद्दीन को अपनी बायोग्राफी 'An Ordinary Life' की वजह से विवादों का सामना करना पड़ा.
बुक में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स पर किए खुलासों के बाद वह मुसीबत में फंस गए थे. यहां तक कि उनके खिलाफ महिला आयोग में शिकायत तक दर्ज हो गई.
मामला गरमाता देख उन्होंने किताब वापस ले ली. लेकिन अब खुलासा हुआ है कि नवाज ने अपनी पत्नी के कहने पर किताब वापस लेने का फैसला किया था.

सूत्रों की मानें तो एक्टर को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था,
कि उनके शब्दों से उनकी दो फ्रेंड्स इस कदर आहत होंगी. उनकी पत्नी अंजलि ने उन्हें अपनी इस गलती को सुधारने को कहा.
पत्नी के कहने पर ही नवाज ने अपने शब्दों के लिए माफी मांगी और किताब वापस ली.

आलोचनाओं से शर्मिंदा हुए नवाजुद्दीन ने मांगी माफी, वापस ली अपनी किताब

चर्चा है कि नवाज के लिए बुक वापस लेना आसान नहीं था. पिछले कुछ दिन उनके लिए मुश्किल भरे रहे हैं.
नवाज की इंग्लिश अच्छी नहीं है, इसलिए उनकी किताब हिंदी में लिखी गई. बुक में उनके निहारिका सिंह और सुनीता राजवर पर किए खुलासों को पंसद नहीं किया गया.
किताब वापस लेने के पहले उन्होंने ट्वीट किया- मैं उन सबसे माफी मांगना चाहता हूं, जिनकी भावनाएं मेरे किताब की वजह से आहत हुई हैं.
मुझे इसका पछतावा है और मैंने अपनी किताब को वापस लेने का फैसला किया है.
4 खुलासे: 18 साल पहले साथ काम कर चुके नवाज को नहीं पहचानते थे आमिर खान

गौरतलब है कि किताब में नवाजुद्दीन ने मिस लवली की उनकी को-स्टार निहारिका सिंह और थिएटर आर्टिस्ट सुनीता राजवार के साथ अपने संबंधों की चर्चा की है.
नवाज के खुलासे पर निहारिका ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नवाज ने जो कुछ लिखा है,
सब गलत है. नवाज की गांव में पहले से पत्नी थी और उन्होंने मुझसे यह बात छुपाई थी. इसलिए मैंने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था.

किताब में पहले प्यार का खुलासा करते हुए नवाज ने सुनीता राजवार का नाम लिया था.
उन्होंने दावा किया कि बेरोजगारी की वजह से जब उनका ब्रेकअप हुआ, उस वक्त वो सुसाइड तक की सोचने लगे थे.

ऐसी थी नवाज की मिस लवली की पहली फिल्म, 157 Scenes पर आपत्ति

इस पर सुनीता ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बताया कि नवाज ने कई झूठ बोले हैं.
नवाज की छोड़ने की असली वजह वह नहीं थी, जो उन्होंने बताई. सुनीता ने लिखा है कि नवाज हमारी पर्सनल,
इंटिमेट बातें अपने दोस्तों में बताते थे और हंसते थे. इसलिए मैंने उन्हें छोड़ दिया था.
Read More

1 Nov 2017

सिंह इज किंग में अक्षय की जगह नहीं लेंगे रणवीर, कपिल देव बनने की तैयारी

November 01, 2017 0
काफी समय से चर्चा थी कि रणवीर सिंह सिंह इज किंग के सीक्वल में अक्षय कुमार की जगह लेने वाले हैं.
मगर अब रणवीर के प्रवक्ता ने इस तरह की चर्चाओं को अफवाह करार दिया है.

रणवीर के प्रवक्ता का कहना है कि रणवीर फिलहाल पद्मावती के प्रमोशन में व्यस्त हैं.
इसके अलावा वह जोया अख्तर की गुली बॉय, रोहित शेट्टी की अगली फिल्म और कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आएंगे. यदि वह और किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं,
तो उसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.

रणवीर सिंह बनेंगे कपिल देव, 1983 वर्ल्ड कप पर बन रही है फिल्म

बता दें कि पद्मावती में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाले हैं.
 फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा गुली बॉय में रणवीर आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे.


रणबीर कपूर ने ये क्या कह दिया रणवीर सिंह के बारे में!

वहीं कबीर खान की 83 भारत की पहली विश्व कप जीत पर आधारित होगी. इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह कपिल देव का रोल करेंगे.

जहां तक अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की बात है, तो साल 2008 में आई फिल्म सिंह इज किंग के सीक्वल की काफी समय से चर्चा है. कहा जा रहा था
कि इसके सीक्वल में रणवीर सिंह अक्षय कुमार वाला हैप्पी सिंह का किरदार करने वाले हैं, जिसका नाम सीक्वल में शेर सिंह रखा गया है.

बता दें कि सिंह इज किंग के डायरेक्टर अनीस बज्मी इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे. उनका कहना है कि सिंह इज किंग एक कल्ट फिल्म है.
इसकी स्क्रिप्ट और अक्षय कुमार की एक्टिंग की वजह से इसे दर्शकों का काफी प्यार मिला. मुझे उम्मीद है कि इसके सीक्वल में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

क्या रणवीर ने दीपिका से कर ली सगाई?
रणवीर और अक्षय के इस रोल को करने को लेकर अनीस का कहना है कि अक्षय इस रोल के साथ पूरा इंसाफ कर सकते हैं,
लेकिन रणवीर भी अच्छे कलाकार हैं, इसलिए वह भी हैप्पी सिंह के किरदार में ढल सकते हैं.
Read More

फिल्मी करियर में अक्षय कुमार का सबसे डरावना लुक?

November 01, 2017 0
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 का नया पोस्टर जारी हुआ है. इस पोस्टर में अक्षय के लुक के आगे शायद हैलोवीन के सभी लुक फेल नजर आएं.

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार नेगेटिव कि‍रदार में नजर आ रहे हैं.
यकीन मानि‍ए फिल्म के रिलीज से पहले ही अक्षय ने अपने लुक से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
अक्षय को पहली बार इस अंदाज में देखने के लिए फिल्म के रिलीज तक का इंतजार करना फैन्स के लिए मुश्किल सा नजर आ रहा है
 ऐसा पहली बार है जब अक्षय फिल्म में ग्रे किरदार के जरिए अपने खौफनाक इरादों से दुनिया को डराते नजर आएंगे.
 ये अक्षय की साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू फिल्म है.
जारी हुए इस नए पोस्टर में सिल्वर रंग की पलकों, ड्रैकुला की तरह दांत और अंगारों जैसे आई लेंस में अक्षय बेहद डरावने दिख रहे हैं.
फिल्म 2.0 के डायरेक्टर शंकर ने एक प्रेम कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा था
कि उनके फैन्स को अक्षय का एक बिलकुल नया अंदाज देखने को मिलेगा.,
तमिल फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे अक्षय का ये अवतार इंडस्ट्री को पॉपुलर विलेन किरदार देने वाला है.

रजनीकांत की 2.0 का मेकिंग वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

अक्षय नहीं थे शंकर की पहली पसंद

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि डॉक्टर रिचर्ड के रोल के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे.
उनसे पहले इस रोल के लिए कमल हासन, आमिर खान, विक्रम, हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड, रितिक रोशन और नील नितिन मुकेश से भी बात की गई थी.
अर्नाल्ड इस रोल के लिए सबसे ज्यादा जंच रहे थे
लेकिन उन्होंने काफी ज्यादा फीस की मांग की. बाद में जब अक्षय से इसके बारे में बात की गई तो वो तुरंत राजी हो गए.
इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी लीड रोल अदा कर रही हैं.
रिपोर्ट्स की मानें, तो 400 करोड़ के बजट में बनी 2.0 अब तक की सबसे महंगी एशियाई फिल्म होगी
ये फिल्म दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होनी है. ऑस्कर अवॉर्ड विजेता ए.आर.रहमान ने फिल्म का संगीत दिया है.

Read More

वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच मनमुटाव

November 01, 2017 0
इस साल कई सेलेब्स के रिश्ते टूटे, कईयों का ब्रेकअप और डिवोर्स हुआ
अब साल खत्म होते होते एक और जोड़ी के ब्रेकअप क्लब में शामिल होने की खबर है. हम बात कर रहे हैं वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की.

यह खबर सुनकर आप भी चौंक गए होंगे. आखिरकार दोनों को देखकर यही लगता था कि इनका रिश्ता शादी तक पहुंचेगा.,
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार इन दोनों के रिश्ते में आजकल कुछ भी सही नहीं चल रहा है
दोनों के बीच काफी नाजुक हालत बने हुए हैं. सूत्रों का तो यह भी कहना है कि दोनों अब अलग हो चुके है,
दोनों के बीच अब काफी कड़वाहट आ चुकी है.

वरुण को है बेसब्री से 13 अप्रैल 2018 का इंतजार, ये है वजह

ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ थे. फिल्म स्क्रीनिंग में अक्सर दोनों को साथ देखा जाता था. लेकिन अब यह कहा जा रहा है
कि इन्होने काफी समय से एक-दूसरे से मुलाकात भी नहीं की है. इन्हें आखिरी बार उन्हें जुड़वा-2 की स्क्रीनिंग में देखा गया था. दिवाली पार्टी में भी वरुण अकेले ही दिखे थे.
इन सभी बातों को देखते हुए लगता है कि दोनों के बीच खटपट चल रही है. बता दें, जुड़वां-2 की सक्सेस के बाद से वरुण अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं
उनका फिल्मी ग्राफ लगातार हिट फिल्मों के बाद तेजी से बढ़ रहा है
ऐसे में उनका ज्यादा फोकस अपने प्रोफेशनल करियर की तरफ हो गया है. शायद यही वजह है कि दोनों के रिश्ते में धीरे-धीरे दूरियां आ गईं.


यदि वरुण की फीस 25 करोड़ तो प्रभास को क्यों नहीं मिल सकते 20 करोड़?

सूत्रों के अनुसार, वरुण नताशा को समय नहीं दे पाते थे. लंबे समय तक दोनों की मुलाकातें नहीं होती थीं
जिसे बाद इस कपल के बीच खटपट शुरु हो गई. वैसे हाल ही में यह खबर भी आई थी कि वरुण नताशा के साथ रिश्ते को एक पड़ाव ऊपर ले जाना चाहते हैं
लेकिन अब ब्रेकअप की खबरों को देखकर इनके रिश्ते का भविष्य अधर में नजर आने लगा है. वैसे वरुण ने दोनों के रिश्ते पर कभी खुलकर बयान नहीं दिया.

2017 में इन फिल्मों ने की धमाकेदार कमाई, नंबर दो पर रही गोलमाल
वहीं मिड डे को वरुण से जुड़े करीबी सूत्र ने ब्रेकअप की खबर को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि वरुण का परिवार नताशा को बहुत पसंद करता है
वे चाहते हैं कि ये दोनों शादी करें. नताशा वरुण के परिवार के साथ अक्सर देखी जाती हैं. वे दोनों अभी भी साथ है.
Read More

Subscribe