SeeNewsToday: देश

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

Showing posts with label देश. Show all posts
Showing posts with label देश. Show all posts

26 Oct 2017

75वें स्थान पर भारत? दुनिया में ‘सबसे ताकतवर’ है सिंगापुर पासपोर्ट?

October 26, 2017 0

दुनिया में सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ‘सबसे शक्तशाली’ है. एक वैश्विक रैंकिंग में यह कहा गया है. इसके मुताबिक, 94 देशों की इस लिस्ट में भारत 75वीं रैंक है, जो पिछले साल के मुकाबले तीन पायदान ऊपर है.
वैश्विक वित्तीय सलाहकार कंपनी आर्टोन कैपिटल द्वारा ‘ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक 2017’ के मुताबिक इस लिस्ट में सिंगापुर के बाद जर्मनी दूसरे नंबर पर और स्वीडन व दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर है.
कंपनी ने बयान में कहा है कि पराग्वे ने सिंगापुर के नागरिकों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दी, जिसके बाद सिंगापुर पासपोर्ट सूचकांक में टॉप पर पहुंच गया है.
इसमें बताया गया है कि ऐतिहासिक रूप से दुनिया के दस सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में अधिकांश यूरीपीय देश ही होते थे. पिछले दो साल से जर्मनी इस मामले में टॉप पर था, लेकिन 2017 की शुरुआत से सिंगापुर नंबर एक की स्थिति के लिए तेजी से आगे बढ़ा.
सिंगापुर स्थित आर्टोन कैपिटल कार्यालय के प्रबंध निदेशक फिलिप्प मेय ने बताया, ‘पहली बार किसी एशियाई देश के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है. यह सिंगापुर के समावेशी राजनयिक रिश्तों और प्रभावी विदेश नीति का परिचायक है.'
इस लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर अफगानिस्तान है. वहीं अंतिम से दूसरे पायदान पर पाकिस्तान और तीसरे पायदान पर इराक हैं.
Read More

Subscribe