SeeNewsToday: न्यूज़

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

Showing posts with label न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़. Show all posts

13 Jun 2018

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर राजस्थान से धूल के तूफान के कारण थे,

June 13, 2018 0
नई दिल्ली: दिल्ली में उच्च प्रदूषण के स्तर मुख्य रूप से राजस्थान से धूल के तूफान के कारण थे
पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता बुधवार को "गंभीर" स्तर से भी खराब हो गई और भविष्यवाणी की कि अगले तीन दिनों में धूल की स्थिति में प्रबल होने की संभावना है।



मंत्रालय ने प्रमुख निर्माण एजेंसियों, नगर निगमों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण को भी सतर्क किया हैसमिति (डीपीसीसी) को पानी छिड़काव सुनिश्चित करने के लिए, और दिल्ली के मुख्य सचिव से संबंधित एजेंसियों को इस मामले में उचित निर्देश जारी करने के लिए कहा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने आज ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) के कार्यान्वयन के संबंध में टास्क फोर्स की तत्काल बैठक बुलाई और स्थानीय धूल स्रोतों को रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता पश्चिमी भारत में भू-स्तर के धूल तूफान की वजह से "गंभीर" स्तर से परे बिगड़ गई है, जो हवा में कोरसर कणों में वृद्धि हुई है। सीपीसीबी आंकड़ों से पता चला है कि पीएम 10 (10 मिमी से कम व्यास वाला कण) दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 778 पर "गंभीर" और दिल्ली में 824 से अधिक था, जिससे खतरनाक परिस्थितियां और दृश्यता सीमित हो गई। सीपीसीबी ने कहा कि इस सीजन का प्रदूषण पिछले साल की तुलना में बहुत अलग था। पिछले साल नवंबर में, पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ने बढ़ोतरी की थी जो गंभीर स्वास्थ्य खतरे का सामना कर रहा था। हालांकि, प्रदूषण के स्तर में वर्तमान वृद्धि मुख्य रूप से हवा में मोटे कणों में भारी वृद्धि के कारण है, जिसने पीएम 10 स्तर में वृद्धि की है लेकिन पीएम 2.5 पिछले वर्ष की तुलना में अधिक नहीं है। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, "दिल्ली में वर्ष के इस समय के दौरान उच्च प्रदूषण का स्तर असामान्य और मुख्य रूप से राजस्थान से धूल के तूफान के कारण होता है। राजस्थान में उच्च तापमान और हवा की गति के साथ बेहद शुष्क मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।" यह कहा गया है कि 10 जून से दिल्ली में हवा की दिशा पश्चिम और उत्तर पश्चिम में बदल गई है और फिर 12 जून से पश्चिम और दक्षिण पश्चिम में, राजस्थान से धूल के साथ, गर्म हवा के कारण दिल्ली में जाने शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में मौजूदा सतह की हवाएं 5-6 मीटर / सेकेंड की सीमा में हैं और हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम से पश्चिम है, जो अगले तीन दिनों में जारी रहने की संभावना है। "इसलिए, यह उम्मीद की जाती है कि दिल्ली में अगले तीन दिनों में धूल की स्थिति बनी रहेगी। प्रमुख निर्माण एजेंसियों, नगरपालिका निगमों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को पानी की छिड़काव सुनिश्चित करने के लिए सतर्क किया गया है। पर्यावरण मंत्रालय ने मुख्य सचिव दिल्ली से इस मामले में संबंधित एजेंसियों को उचित निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने कहा, "सीपीसीबी ने आज ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरपी) के कार्यान्वयन के संबंध में टास्क फोर्स की तत्काल बैठक बुलाई और स्थानीय धूल स्रोतों को रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। टास्क फोर्स ने यह भी सिफारिश की है कि जनता को लंबे समय तक एक्सपोजर से बचना चाहिए।
Read More

27 Apr 2018

कर्नाटक में बोली मायावती, भाजपा-कांग्रेस दोनों दलित विरोधी

April 27, 2018 0

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को उन्होंने मैसूर में रैली की। मैसूर में मायावती ने भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग भाजपा और कांग्रेस के बहकावे में ना आएं क्योंकि ये दोनों पार्टी एक जैसे ही हैं। दोनों पार्टियां दलितों और पिछड़ों के हित में नहीं सोचती। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने तो पूरी कोशिश की थी कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू ना हो। वहीं उन्होंने मोदी सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताया।

मायावती की बसपा कर्नाटक में जनता दल (एस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बसपा राज्य के 14 जिलों में विधानसभा की 8 सुरक्षित सीटों और 12 सामान्य सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में जद (एस) 204 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 224 विधानसभा वाली कर्नाटक विधानसभा में बसपा और जद (एस) गठबंधन को 35 से 45 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में प्रदेश में ये गठबंधन किंगमेकर बन सकता है।

 कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा के लिए चुनाव होने है। मतगणना 15 मई को होगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही लिए ये चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। दोनों पार्टियों के बड़े नेता लगातार कर्नाटक के दौरे कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से जहां राहुल गांधी स्टार प्रचारक हैं तो वहीं भाजपा अध्यक्ष भी लगातार कर्नाटक के दौरे कर रहे हैं।
Read More

कर्नाटक चुनाव: हर पार्टी में आया राम गया राम की कहानी, जनता किसको वोट दे?

April 27, 2018 0


विट्टल कटाकडोना एक हफ्ते पहले बीजेपी के लिए रैलियों का आयोजन करने में व्यस्त थे. बीजापुर जिला बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर वो पूरे जिले में पार्टी के प्रभारी थे, जिसमें उनकी अपनी सीट भी शामिल थी. एक हफ्ते बाद वो एक बार फिर से चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं. लेकिन इस बार वो अब बीजेपी के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं.

दरअसल बीजेपी ने विट्टल कटाकडोना को आखिरी समय में नागाथाना रिजर्व सीट से टिकट देने से मना कर दिया. फिर क्या था गुस्से में कटाकडोना ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. अब वहां के दोस्त उनके दुश्मन बन गए हैं जबकि उनके विरोधी विट्टल कटाकडोना के साथ क़दम से क़दम मिला कर चल रहे हैं.

पास में ही गुलबर्गा जिले के पूर्व विधायक एमवाई पाटिल दो हफ्ते पहले तक बीजेपी के कट्टर समर्थक थे. एक महीने पहले वो चुनावी प्रचार में भी जुट गए थे. लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. बीजेपी ने कांग्रेस के विधायक मलकायाह गुत्तेदार को अपना उम्मीदवार बना लिया. फिर क्या था पाटिल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया.

पूर्व विधायक बी प्रसन्ना कुमार कांग्रेस के लिए बेंगलुरु में पुलिकेशिनगरा विधानसभा सीट से एक बार फिर से टिकट के लिए उम्मीदें लगाए बैठे थे. लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जेडीएस के विधायक अखण्डंद श्रीनिवास मूर्ति को टिकट दे दिया. नतीजा कुमार ने पिछले हफ्ते उसी सीट से जेडीएस का टिकट ले लिया.

ऐसी एक दो नहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नेताओं के टिकट न मिलने पर पाला बदलने की कई घटनाएं सामने आ रही है. करीब 60 ऐसे उम्मीदवार हैं जिसने अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो दूसरे का हाथ थाम लिया. दोस्त दुश्मन बन गए हैं जबकि दुश्मनी दोस्ती में बदल गई है.

शायद कई सालों में पहली बार, कर्नाटक में इस तरह के राजनीतिक बदलाव देखे जा रहे हैं. अकेले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बीजेपी और जेडीएस के ऐसे 18 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इनमें से कुछ उम्मीदवार महीनों पहले पार्टी में शामिल हुए जबकि कुछ ऐसे हैं जिसने एक दो दिन पहले पाला बदला है.

बीजेपी ने 20 ऐसे उम्मीदवारों को पार्टी में जगह दी है. कुछ लोग तो नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पार्टी में शामिल हुए हैं. पूर्व डिप्टी स्पीकर और अनुभवी कांग्रेस विधायक एनवाई गोपालकृष्ण जो पिछले हफ्ते तक 'कांग्रेस जिंदाबाद'  के नारे लगा रहे थे, अब बेल्लारी जिले के कुडलिगी से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

जेडीएस ने ऐसे 22 उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं. इनमें से कुछ उम्मीदवार तो नामांकन खत्म होने से एक दो दिन पहले जेडीएस में शामिल हुए थे. कांग्रेस ने आठ जेडीएस और पांच बीजेपी के उम्मीदवारों को चुना है. बीजेपी ने पांच जेडीएस और सात कांग्रेस के विधायकों को टिकट दिए हैं.

जेडीएस ने हमेशा कांग्रेस और बीजेपी से रिजेक्टेड उम्मीदवारों को मौके दिए हैं. इनमें 12 कांग्रेसी 10 बीजेपी के नेता शामिल हैं.

आखिरी मौके पर जिस तरह नेताओं ने पाले बदलते हैं मददाताओं का मूड भापना काफी मुश्किल हो गया है. यहां तक कि सबसे अनुभवी राजनीतिक विश्लेषकों को भी मतदाताओं को समझना मुश्किल हो गया है. एक अनुभवी राजनीतिक विश्लेषक आर भारताद्री ने कहा "अगर ऐसे आधे उम्मीदवार को भी जीत मिलती है तो भी विधानसभा की तस्वीर बदल जाएगी.''

ये चुनाव सभी तीन प्रमुख दलों के लिए करो या मरो की लड़ाई है. विचारधाराओं और नीतियों पर किसी भी पार्टी का ध्यान नहीं है वो हर हाल में जीतना चाहते हैं.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "जब तक वे जीतते हैं, आया राम, गया राम पूरी तरह से स्वीकार्य हैं. जिस तरह हर वोट की अहमियत है उसी तरह हर सीट भी मायने रखती है."

Read More

कर्नाटक में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, राहुल ने कहा- यह लोगों के मन की बात है, हमने जो कहा, वह किया

April 27, 2018 0

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. घोषणा पत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह घोषणा पत्र आम लोगों के मन की बात है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया वह करके दिखाया.

राहुल गांधी ने कहा कि हम कर्नाटक की विचारधार में विश्वास रखते हैं. जब कुछ कहें तो उसका मतलब हो. उन्होंने कहा कि पांच साल पहले कर्नाटक की सरकार ने जो वादा किया था वो पूरा किया. हम और हमारी सरकार अपनी बात पर खरे उतरी.

कर्नाटक भाजपा ने राहुल गांधी को कांग्रेस का ‘बहादुर शाह जफर’ बताया

उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि बीजेपी का घोषणापत्र तीन-चार लोग तय करते हैं. उसमें बहुत कुछ छिपा रहता है. रेड्डी बंधु का आइडिया है उसमें. यह कर्नाटक के लोगों का नहीं आरएसएस का घोषणापत्र है. यही कांग्रेस और विपक्षी में फर्क है.

उन्होंने कहा कि वे जो कहते हैं उसमें विश्वास नहीं रखते हैं. 15 लाaख रुपये देने को कहा था, 1 रुपये नहीं दिया. राफेल समेत एक के बाद एक स्कैम सामने आ रहे हैं. अमित शाह के बेटे, नीरव मोदी जैसे स्कैम आ रहे हैं. किसानों के साथ भी छलावा हुआ है.
Read More

दक्ष‍िण कोरिया में कदम रखते ही किम ने कहा- इतना भी मुश्किल न था लाइन पार करना

April 27, 2018 0

नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग उन ने शुक्रवार को अपने सरहद की सीमा पार करके दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से मुलाकात की. किम ने इस मुलाकता पर कहा, 'इतना भी मुश्‍किल नहीं था ये लाइन पार करना. जब मैं चल कर आ रहा था तो सोच रहा था, क्‍यों इतना मुश्‍किल था यहां तक आना?' बता दें, किम और मून के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता होने जा रही है. इस वार्ता में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.


हमें यहां आते-आते 11 साल लग गए: किम

किम जोंग उन ने कहा, 'ये लाइन इतनी भी बड़ी नहीं थी कि पार ना की जा सके. वहां आना बहुत आसान था. लेकिन हमें यहां आते-आते 11 साल लग गए.' वहीं, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून ने कहा, 'बॉर्डर की लाइन अब बंटवारे का नहीं बल्‍कि शांति का नया प्र‍तीक है. किम के निर्णय की सराहना करनी चाहिए.' 

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग ने ऐतिहासिक अंतर कोरियाई सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह पैदल ही सीमा पार की. बता दें कि किम जोंग उन 1950-53 के कोरियाई युद्ध की समाप्ति के बाद से दक्षिण कोरिया की धरती पर कदम रखने वाले पहले उत्तर कोरियाई शासक हैं.


किम की बहन भी दक्षिण कोरिया दौरे पर साथ

उत्तर कोरिया की ओर से नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में देश के ऑनरेरी अध्यक्ष किम योंग नैम, विदेश मंत्री री योंग हो और किम की बहन किम यो जोंग भी हैं. किम यो जोंग उत्तर कोरिया की वर्कर्स पार्टी के प्रोपेगैंडा एंड एजिटेशन डिपार्टमेंट की निदेशक हैं. किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया में शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के दौरान सियोल का ऐतिहासिक दौरा भी किया था.

कहां हो रहा सम्मेलन?

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच ये ऐतिहासिक सम्मेलन पनमुनजोम में हो रहा है. पनमुनजोम कोरियाई प्रायद्वीप की एकमात्र जगह है जहां उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और अमरीकी सैनिक दिन-रात एक दूसरे से रूबरू होते हैं. साल 1953 के कोरियाई युद्ध के बाद से यहां युद्धविराम लागू है.

अमेरिका से हुई थी सीक्रेट मीटिंग

इससे पहले उत्तर कोरिया के साथ अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक माइक पोम्पियो की गुपचुप मीटिंग की खबरें आईं थीं. किम जोंग उन से सीक्रेट मुलाकात हुई थी. पोम्पियो (31 मार्च और 1 अप्रैल के बीच उत्तर कोरिया के गुप्त दौरे पर गए थे. पोम्पियो के दौरे का मकसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच सीधी बातचीत का रास्ता साफ करना था.
Read More

12 Apr 2018

देश में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, यूपी और राजस्थान में 18 की मौत

April 12, 2018 0


नई दिल्ली, (जेएनएन)। मौसम ने गुरूवार रात एक बार फिर करवट ली। अचानक घने बादल छाने व बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। दिल्ली-NCR में रात भर जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। इस बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश का यातायात पर भी काफी असर पड़ रहा है। बारिश की वजह से जगह-जगह जाम लगा हुआ है। जाम की वजह से सुबह ऑफिस जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में 18 की मौत

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे भी आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने कहर बरपा। इस दौरान तीन मासूमों समेत 18 लोगों की जान चली गई। इतना ही नहीं कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं। उधर, वादी में बर्फबारी व बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। अलबत्ता, दिल्ली में मौसम सामान्य रहा।

राजस्थान में 12 लोगों की मौत

बारिश और आंधी तूफान ने राजस्थान में भी कहर बरपाया है। यहां ना सिर्फ किसानों की फसल तबाह हो गई है बल्कि अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार राजस्थान के धौलपुर में जहां 7 लोगों की मौत हुई है वहीं भरतपुर में 5 लोगों की जान चली गई। बारिश के कारण आगरा-धौरपुर ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

वादी में हिमस्खलन का खतरा

वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में तीन दिनों से बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में चौथे दिन भी बारिश होती रही, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान वादी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। ताजा बर्फबारी के चलते उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल में झड़ गए सेब के फूल, बागवान मायूस

हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल में बारिश व ओलावृष्टि से किसान-बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। तीन दिन से हो रही बारिश व तेज हवाओं से गेहूं व जौ की फसल खेतों में ढह गई है। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने सेब बागवानों की कमर तोड़ दी है। सेब के फूल झड़ने से बागवान मायूस हैं। गुठलीदार फलों सहित नींबू प्रजाति के फलों आम, लीची को भी नुकसान पहुंचा है।

आंधी-तूफान से ताजमहल को पहुंचा नुकसान

उत्तर प्रदेश में चौबीस साल का रिकार्ड तोड़ने वाले तूफान के आगे मुगलकालीन ताजमहल भी कांप उठा। रॉयल गेट के ऊपर लगा करीब 12 फीट ऊंचा पिलर टूटकर गिर पड़ा। दक्षिणी गेट के पर लगा आठ फीट ऊंचा पिलर भी टूट गया। सरहिदी बेगम (सहेली बुर्ज) के मकबरे की छत का गुलदस्ता नीचे आ गया। परिसर में कई पेड़ धराशायी हो गए हैं।

बारिश बनी किसानों की आफत

किसानों के लिए यह बारिश आफत बन चुकी है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों को बड़ा झटका दिया। बारिश का पानी खलिहानों में रखे गेहूं के बोझ के नीचे तक चला गया। किसानों का मानना था कि अगर तेज बारिश हुई तो सीधा फर्क गेहू उत्पादन पर पड़ेगा। कटी कटाई और पकी पकाई फसल मंडियों में पहुंच चुकी है और खुले आसमान के नीचे भीग रही है।

बारिश में बिजली गुल

बेमौसम बारिश ने गुरुवार तड़के आधे बिजली गुल कर दी। जगह फाल्ट हुए और लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। उनकी मरम्मत के लिए कई घंटों तक सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिमला में ओलावृष्टि

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल में बारिश व ओलावृष्टि से किसान-बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। तीन दिन से हो रही बारिश व तेज हवाओं से गेहूं व जौ की फसल खेतों

Read More

27 Feb 2018

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- शराब नहीं बीयर पीती थीं श्रीदेवी, उनकी हत्या हुई

February 27, 2018 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को रात 11 बजे हुई थी. अभी तक उनके पार्थिव शरीर को भारत लाए जाने की तस्वीर साफ नहीं हुई है. उनकी मौत की वजह सामने आने के बाद से यह मामला और गंभीर मोड़ ले रहा है. इस बीच, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि श्रीदेवी की हत्या हुई है. उन्होंने कहा- श्रीदेवी शराब नहीं पीती थीं. वो बीयर पीती थीं. उनकी हत्या हुई है. मामले की जांच की जानी चाहिए.

फॉरेंसिक विभाग में रखा गया शव

दुबई पुलिस के सूत्रों ने खलीज टाइम्स को जानकारी दी है कि एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर करीब 44 घंटे से दुबई के जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस में रखा गया है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह से एक्ट्रेस की मौत की जांच जारी है. रविवार सुबह 2.30 बजे से उनका पार्थिव शरीर दुबई के जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस में है. 24 फरवरी की रात को एक्ट्रेस का निधन हुआ था. सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुताबिक, श्रीदेवी की मौत की वजह एक्सीडेंटल है. होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई. उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा थी.

नहीं हुआ लेपन

ताजा जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर पर लेपन शुरू नहीं हुआ है. दरअसल, दुबई सरकारी वकील की इजाजत नहीं मिली है. लेपन में दो से तीन घंटे का वक्त लगता है.

दुबई वेडिंग में अनिल कपूर संग श्रीदेवी का आखिरी डांस, Video वायरल

अभी दुबई में कागजी कार्रवाई के कारण देरी हो रही है. अभी भी श्रीदेवी की मौत की जांच जारी ही है. पुलिस और डॉक्टर्स के बाद अब ये मामला दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन (सरकारी वकील) के हाथ में है. उन्हीं की जांच पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को भारत लाने की मंजूरी दी जाएगी.

बोनी कपूर से हुई पूछताछ!

खलीज टाइम्स के मुताबिक, जिस दिन श्रीदेवी की मौत हुई थी उसी दिन पुलिस और बोनी कपूर के बीच बातचीत हुई थी. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोमवार को पुलिस ने बोनी कपूर से पूछताछ की. लेकिन दुबई पुलिस के सूत्रों ने डायरेक्टर से पूछताछ की खबरों को गलत और निराधार बताया है.

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देश लाने पर जारी है सस्पेंस, कागजी कार्रवाई में फंसा मामला

2-3 दिन का समय लगना संभव- नवदीप सूरी

सोमवार को यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि ऐसे मामलों में कितना समय लगता है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसे मामलों में प्रक्रिया पूरी करने में 2-3 दिन का समय लगता है. हम लोकल अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं ताकि पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजा जा सके. हम एक्सपर्ट पर मौत का कारण निश्चय करने के लिए छोड़ देते हैं.

डूबने से हुई मौत

पहले चर्चा थी कि श्रीदेवी की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से ह्रदयगति रुकने से हुई. लेकिन फोरेंसिक जांच में सामने आया कि उनकी मौत की वजह बाथटब में डूबना था. दुबई की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बाथरूम में नियंत्रण खो देने से श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई. श्रीदेवी एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई आई हुई थीं. 

Read More

16 Feb 2018

Google लाया नया ऐप, आम आदमी भी बन सकेंगे पत्रकार!

February 16, 2018 0

Google ने लोकल खबरों में अपनी जगह बनाने के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है. इसका नाम Bulletin रखा गया है. इस ऐप के जरिए कोई भी यूजर्स अपने इलाके की खबरें पोस्ट कर सकेंगे.

Bulletin के जरिए यूजर्स सीधे अपने फोन से फोटो, वीडियो या मैसेज वेब में पोस्ट कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें किसी ब्लॉग या वेबसाइट की जरुरत भी नहीं महसूस होगी. Bulletin स्टोरीज पब्लिक रहेंगी और इन्हें गूगल सर्च के जरिए एक्सेस किया जा सकता है.


ऐप के संदर्भ गूगल ने कहा कि, 'ये ऐप आपके द्वारा आपके और आपके समाज के लिए स्टोरीज बनाने के लिए है. इस ऐप को उन स्टोरीज के लिए तैयार किया गया है, जो वेब पर नहीं आ पा रही हैं. फिलहाल इस ऐप को ऑकलैंड, कैलिफॉर्निया और नैशविल के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. यहां के लोकल यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

साथ ही रिपोर्ट्स बताती हैं कि यूजर्स इस ऐप के जरिए अपनी स्टोरीज को रियल टाइम में फोटो और वीडियो के साथ पोस्ट कर सकते हैं.
Read More

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक को राहत, SC के फैसले की 10 बड़ी बातें

February 16, 2018 0

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कावेरी जल विवाद के बारे में बड़ा फैसला दिया. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के लिए पानी का कोटा तो घटाया लेकिन कर्नाटक सरकार को आदेश दिया कि वह तमिलनाडु के लिए 177.5 TMC पानी छोड़े. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि नदी पर किसी भी राज्य का दावा नहीं हो सकता. केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी राज्यों को पानी बंटवारा सुनिश्चित करे और फैसले को लागू कराए. फैसले की बड़ी बातें..

1. तमिलनाडु को अब 177.25 क्यूसेक पानी मिलेगा, ट्राइब्यूनल के फैसले से 15 क्यूसेक घटा दिया गया. तमिलनाडु के लिए इस फैसले को झटका माना जा रहा है.

2. कर्नाटक के पानी का कोटा बढ़ा, अब 284.75 क्यूसेक पानी मिलेगा. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताई है.

3. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि नदी राष्ट्रीय संपत्ति है और किसी भी राज्य का दावा नहीं स्वीकार्य हो सकता है.

4. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फैसले को लागू कराने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है.

5. तमिलनाडु ने कावेरी बेसिन से तमिलनाडु को 10 टीएमसी ग्राउंड वाटर अतिरिक्त इस्तेमाल की इजाजत भी दी.

6. इससे पहले कर्नाटक ने तमिलनाडु को ये कहते हुए कावेरी का पानी देने से इंकार कर दिया था कि उनके अपने किसानों के लिए ही पानी पर्याप्त नहीं है.

7. तमिलनाडु को इस फैसले से झटका लगा है. राज्य सरकार ने कहा है कि इस फैसले के अध्ययन के बाद वे आगे की कार्रवाई तय करेंगे.

8. इस फैसले के मद्देनजर कर्नाटक तमिलनाडु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. फैसले के बाद कर्नाटक से तमिलनाडु आने वाली बसों को बर्डर के बाहर ही रोक दिया गया.

9. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में बंगलुरु के लिए 4.75 TMC पानी मंजूर किया.

10. 137 साल पुराने कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक-तमिलनाडु और केरल आमने-सामने हैं.
Read More

12 Feb 2018

श्रीनगर में CRPF कैंप पर हमला करने आए आतंकियों को सेना ने घेरा, एनकाउंटर जारी

February 12, 2018 0

जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप पर हमले के बाद आतंकियों ने सोमवार सुबह श्रीनगर के सीआरपीएफ हेडक्वार्टर पर हमला करने की कोशिश की. सीआरपीएफ ने इस हमले को नाकाम किया, अब आतंकियों को मारने का काम शुरू हो गया है. सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) ने करन नगर इलाके में एनकाउंटर शुरू कर दिया है. दोनों आतंकियों को ढूंढ लिया गया है, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. एनकाउंटर में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है.

बता दें कि सोमवार सुबह श्रीनगर के करन नगर में दो आतंकी जो कि एके-47 से लैस थे, आर्मी कैंप की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन सीआरपीएफ ने देखते ही गोली चलाई जिसके बाद आतंकी भाग निकले. अब उनके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आतंकियों की ये नाकाम कोशिश सुबह करीब 4.30 बजे की गई थी. बता दें कि श्रीनगर में बर्फबारी दोबारा शुरू हुई है, जिसका फायदा आतंकी उठाना चाहते हैं.

राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आतंरिक सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. ये बैठक शाम 4 बजे होगी. इस बैठक में सुंजवां में हुए आतंकी हमले पर चर्चा होगी. बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गृह सचिव, IB चीफ, रॉ चीफ सहित, गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी भी शामिल होंगे.

आतंकियों ने यह नाकाम कोशिश श्रीनगर के SMHS अस्पताल के पास बने आर्मी कैंप पर की थी. आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले इसी अस्पताल पर आतंकी हमला हुआ था, जहां से आतंकी अपने एक साथी को भगा कर ले गए थे. अस्पताल के पास ही सीआरपीएफ की 23वीं बटालियन का हेडक्वार्टर है. 

आतंकियों की इस कोशिश पर सीआरपीएफ IG रविदीप शाही ने इंडिया टुडे से बताया कि जैसे ही हमें दो आतंकियों के बारे में पता चला, हमारी क्विक रिएक्शन टीम और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि आतंकियों की तरफ से गोलीबारी नहीं की गई थी.
Read More

जब हवा में टकराने से बचे दो विमान, बस 100 फीट रह गई थी दूरी

February 12, 2018 0

मुंबई में हाल में एक बड़ा हवाई हादसा होने से बचा है. एयर इंडिया और एयर विस्तारा के हवाई जहाज हवा में टकराने से बाल-बाल बच गए. दोनों के बीच दूरी महज 100 फीट रह गई थी. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

समाचार एजेंसी के अनुसार यह घटना सात फरवरी की है. एयर विस्तारा की फ्लाइट यूके 997 दिल्ली से पुणे जा रही थी. इसमें 152 यात्री सवार थे. दूसरी तरफभोपाल से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 631 थी, जिस पर 109 लोग सवार थे. एयर इंडिया की फ्लाइट के कैप्टन ने अपनी रिजोल्युशन एडवाइजरी रिपोर्ट में बताया है कि दोनों विमानों के बीच दूरी महज 100 फीट रह गई थी, लेकिन इसके बाद दोनों को सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया.

इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. दोनों विमानों के ऑटोमेटिक वार्निंग सिस्टम से पायलट्स को यह जानकारी मिली कि सामने दूसरा विमान करीब आ गया है. एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके कमांडर तत्काल अपने विमान को सुरक्ष‍ित दूरी पर ले गए.

सूत्रों के अनुसार एयर विस्तारा के दोनों लापरवाह पालयट को छुट्टी पर भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है. दूसरी तरफ, इस मामले में AAIB ने एयर इंडिया के पायलटों को निर्दोष मानते हुए उन्हें ड्यूटी जारी रखने को कहा है.

एयर विस्तारा ने भी इस घटना की पुष्ट‍ि करते हुए कहा है कि दोनों पायलटों को छुट्टी पर भेजा गया है और मामले की जांच चल रही है. हालांकि विस्तारा का कहना है कि उसके पायलट ने दुर्घटना को बचाने के लिए स्टैंडर्ड प्रक्रिया का पालन किया है.

लेकिन एयर इंडिया का कहना है कि उसके पायलट्स ने एटीसी के निर्देशों का पूरा पालन किया है और इस मामले में कोई भ्रम नहीं है.
Read More

15 Jan 2018

बेटियों को बचाओ खट्टर जी! 48 घंटे में बलात्कार की 4 वारदातों से दहला हरियाणा

January 15, 2018 0

हरियाणा में बलात्कार की चार अमानवीय वारदात ने सूबे को हिला कर रख दिया है. पिजौंर में नाबालिग और फरीदाबाद में युवती के साथ गैंगरेप हुआ. जींद में 15 साल की लड़की के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की गई. पानीपत में 11 साल की बच्ची की रेप के हत्या कर दी गई. यकीन करना मुश्किल है कि दरिंदे बच्ची के शव के साथ भी बलात्कार करते रहे.

रेप की एक के बाद एक तीन घटनाओं से सूबे की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है. ये तीनों वारदात हरियाणा और उसके हुक्मरानों के मुंह पर तीन तमाचे हैं. सूबे के तीन शहरों में बेटियों के साथ रेप तीन वारदात हुई हैं. दरिंदों ने पूरे सूबे के मुंह पर कालिख पोत दी है और सरकार की इज्जत को तार-तार कर दिया है. लोगों का दिल दहल उठा है. वे डरे हुए हैं.

जींद में 15 साल की लड़की के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी हुई है. ऐसा टॉर्चर किया गया जिस न तो हम बता पाएंगे और ना ही आप सुन पाएंगे. जींद के बूढ़ा खेड़ा गांव में नहर के पास खून से लथपथ शव मिला. रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के पता चला कि लड़की के साथ इतना वहशीपन हुआ कि रुह कांप जाए. उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दी गई.

हरियाणा सरकार के दामन पर जींद रेपकांड इकलौता दाग नहीं है. पानीपत में भी 11 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है. रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई और फिर शव के साथ 4 घंटे तक रेप किया गया. वारदात उरलाना कला गांव में हुई. पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव के साथ भी बलात्कार किया गया. दो आरोपियों को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है.

रेप की इन वारदातों ने पूरे सूबे को सन्न कर दिया है. लोग सहमे हुए हैं. बेटियों की सुरक्षा का सवाल उन्हें खाए जा रहा है. सीएम साहब पानीपत रेप केस में आरोपियों की गिरफ्तारी पर पीठ ठोक रहे हैं. जींद के दरिंदों को जल्द पकड़ने का भरोसा दे रहे हैं. लेकिन इसी बीच फरीदाबाद में भी ऑफिस से लौट रही एक युवती से चलती कार में गैंगरेप की खबर आ गई.

युवती ऑफिस से घर लौट रही थी. फरीदाबाद के राजीव चौक से सरेआम उसे अगवा किया गया. चलती कार में 2 घंटे तक गैंगरेप किया गया और युवती को सीकरी में फेंक कर फरार गए. 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. बेटियों को पेट में ही मारने के लिए हरियाणा पहले से बदनाम है. अब इन वारदातों ने सूबे मे बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिया है.
Read More

दिसंबर में थोक महंगाई पर लगाम, क्रूड ऑयल से परेशानी बरकरार

January 15, 2018 0

बढ़ती खुदरा महंगाई से परेशान केन्द्र सरकार को दिसंबर में होलसेल महंगाई के आंकड़ों से राहत पहुंची है. केन्द्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2017 में होलसेल महंगाई 3.58 फीसदी पर रही जबकि नवंबर 2017 के दौरान यह 3.93 फीसदी पर थी. हालांकि एक साल पहले दिसंबर 2016 में होलसेल महंगाई 2.10 फीसदी पर थी.

वार्षिक आधार पर एक साल के दौरान होलसेल महंगाई में 2.21 फीसदी का इजाफा हुआ जबकि पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह वार्षिक इजाफा 3.71 फीसदी का था.

माह दर माह के आधार पर दिसंबर में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की होलसेल महंगाई दर में कोई बदलाव नहीं हुआ. इस सेक्टर में होलसेल महंगाई 2.61 फीसदी रही. इस अवधि में खाने-पीने की चीजों की होलसेल महंगाई दर नवंबर के 4.10 से घटकर 2.91 फीसदी रही है.

माह दर माह के आधार पर दिसंबर में सब्जियों की होलसेल महंगाई 59.80 फीसदी से गिरकर 56.46 फीसदी पर आ गई है. नान-फूड ऑर्टिकल्स की थोक महंगाई दर नवंबर के -0.68 फीसदी के मुकाबले -0.34 फीसदी पर है. केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को मुताबिक दिसंबर के दौरान मिनरल वॉटर और कोल्ड ड्रिंक की कीमतों में 0.2 फीसदी का इजाफा हुआ जबकि इस महीने वाइन, बीयर समेत शराब के अन्य उत्पाद की कीमतों में 1 फीसदी की कमी दर्ज हुई.

केन्द्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर के दौरान सिगरेट की कम कीमतों के चलते टोबैको प्रोडक्ट्स की महंगाई दर में 2.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. होलसेल महंगाई के आंकड़ों में केन्द्र सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ती क्रूड ऑयल की कीमतें रही. इस मद में दिसंबर के दौरान महंगाई दर में 4.8 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ.
Read More

SC में अब सब 'ऑल इज वेल', बार काउंसिल ने बताई घर की लड़ाई

January 15, 2018 0

सुप्रीम कोर्ट के जजों के बीच पनपा विवाद अब समाप्ति की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. रविवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की जजों से मुलाकात के बाद आज अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया ने चीफ जस्टिस से 4 जजों का विवाद खत्म होने का दावा किया है.

अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा कि जजों के बीच जो विवाद था, वो खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि पूरा मामला सुलझ गया है और अब सबकुछ ठीक है.

वेणुगोपाल ने आजतक को बताया कि जजों के लाउंज में चीफ जस्टिस और बाकी जजों के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई. कोर्ट स्टाफ को लाउंज से बाहर रखा गया था. अब चाय कप के साथ विवाद खत्म हो गया है.

एक तरफ जहां वेणुगोपाल ने अपने बयान में विवाद खत्म होने का दावा किया है, वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले चारों जजों ने काम संभाल लिया है.

शुक्रवार यानी 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक प्रशासन पर सवाल उठाए थे. उन्होंने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर गंभीर आरोप भी लगाए थे. जिसके बाद ये मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना.

पूर्व जजों और बार काउंसिल ऑफ इंडिया समेत देश के तमाम गणमान्य जनों द्वारा इस ऐतिहासिक विवाद को सुलझाने की कोशिशें की जा रही थीं. चारों जजों से मुलाकात का दौर भी चला. हालांकि, ये भी खबर आई थी कि खुद चीफ जस्टिस चारों जजों से मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लेकिन बार काउंसिल डेलीगेशन ने रविवार को जजों से अलग-अलग मुलाकात कीं. जिसके बाद आज अटॉर्नी जनरल ने विवाद खत्म होने का दावा किया.

जस्टिस लोया के बेटे ने किया दावा

इस पूरे विवाद में जस्टिस लोया की मौत भी चर्चा के केंद्र में रही. जिसके बद रविवार को जस्टिस बीएच लोया के बेटे अनुज लोया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनके पिता की मौत संदिग्ध नहीं थी. उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी. उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है. हम पहले से ही बेहद दुखी हैं. बीते कुछ दिनों से ये परेशानी और बढ़ गई है. कृपया हमें परेशान न करें.
Read More

13 Jan 2018

महाराष्ट्रः भीषण सड़क दुर्घटना में 5 पहलवानों समेत 6 की मौत

January 13, 2018 0

महाराष्ट्र के सांगली जिले में शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में पांच पहलवानों समेत छह लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना शुक्रवार देर रात एक बजे के आसपास उस समय घटित हुई जब पहलवानों को ले जा रही एसयूवी की भिड़ंत गन्ना लदे एक ट्रैक्टर से हो गई.

एजेंसी के मुताबिक पहलवान क्रांति कुश्ती संकुल संस्थान के हैं. संस्थान के सचिव शरद लाड ने कहा, 'हमारे लिए यह बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है.' यह हादसा कड़ेगांव-सांगली रोड पर हुआ जब पहलवान औंध गांव में एक कुश्ती टूर्नामेंट में भाग लेकर लौट रहे थे.


दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक की उनकी एसयूवी से टक्कर हुई जिसमें पांच पहलवानों समेत छह लोग मारे गए. घायलों का इलाज सांगली के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. मोटर वाहन अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
Read More

4 जजों के समर्थन में यशवंत सिन्हा, बोले- ये न्यायपालिका का आंतरिक मामला नहीं

January 13, 2018 0

वरिष्ठ बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान से उलट सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की शिकायत को न्यायपालिका का आंतरिक मसला मानने से इनकार किया है. सिन्हा ने कैबिनेट मंत्रियों से अपील की है कि वे वरिष्ठ जजों को समर्थन दें. शरद यादव ने इस विवाद के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

CJI के कामकाज पर जजों ने उठाया सवाल

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशवंत सिन्हा ने दावा किया कि बीजेपी नेता डरे हुए हैं और इसलिए वे खुलकर जजों का का समर्थन नहीं कर रहे हैं. जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाने को सिन्हा ने असाधारण कदम बताया है.

'देश की न्यायपालिका में समझौता सही नहीं'

सिन्हा ने कहा, 'मीडिया के जरिए जजों ने देश से अपनी शिकायतें साझा कीं, जिसे भी इस देश और लोकतंत्र की चिंता है, उसे आज अपनी आवाज उठानी चाहिए. अगर न्यायपालिका के साथ समझौता होगा, तो इसका दुष्परिणाम सभी पर पड़ेगा.'

'जजों की शिकायत न्यायपालिका का आंतरिक मसला नहीं'

इस मामले को BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने न्यायपालिका का आंतरिक मसला बताया था. इस पर सिन्हा ने कहा कि जब चार जज खुलेआम इसकी शिकायत कर रहे हैं, तो ये न्यायपालिका का आंतरिक मामला कैसे हो सकता है. यशवंत सिन्हा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों, सत्ताधारी सरकार और चुने हुए प्रतिनिधियों को इसकी चिंता करनी चाहिए.

पूरे विवाद के लिए दोषी है मोदी सरकार: शरद यादव

इस पूरे विवाद के लिए शरद यादव ने सरकार को दोषी ठहराया है. शरद के मुताबिक जजों ने कुछ भी गलत नहीं किया और उन्होंने बेहद दबाव में ये कदम उठाया होगा. अब हालात सामान्य करने की जरूरत है. शरद ने कहा कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में कोई समस्या नजर नहीं आती.

ये न्यायिक प्रशासन का सांस्थानिक मसला: CPIM

सीपीआईएम सूत्रों ने बताया कि डी राजा जस्टिस चेलमेश्वर से मिलने नहीं गए. CPIM ने कहा कि ये न्यायिक प्रशासन का सांस्थानिक मसला है.

कीर्ति आजाद बोले- सरकार हस्तक्षेप करे

बीजेपी के बागी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना ही चाहिए. लोगों के सामने ये मामला चार जज लेकर आए हैं. इतना गंभीर विषय उठाने वाले जजों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है.
Read More

महाराष्ट्रः 40 छात्रों से भरी नाव समुद्र में डूबी, 4 शव बरामद, रेस्क्यू जारी

January 13, 2018 0

महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां छात्रों को लेकर जा रही एक नौका तटीय हिस्से दहानु के पास अरब सागर में डूब गई, जिसमें अब तक 4 बच्चों के मारे जाने की खबर है.
हादसे की शिकार हुई बोट में कुल 40 छात्र सवार थे, जिनमें से अब तक 32 को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि 4 के शव बरामद हुए हैं. वहीं, बाकी छात्रों की अभी भी तलाश की जा रही है.
पालघर के जिलाधिकारी प्रशांत नारनवारे ने बताया कि ये बोट स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी. जिसमें कुल 40 बच्चे मौजूद थे. नाव डूबने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद स्थानीय मछुआरों की मदद से बच्चों को बचाने की कोशिशें की गईं.
बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र स्थानीय बाबूभाई जूनियर कॉलेज में पढ़ते हैं. स्थानीय मछुआरों की बोट से मदद लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. साथ ही भारतीय कोस्ट गार्ड भी बच्चों को बचाने में जुटे हुए हैं.
Read More

11 Jan 2018

हैरान कर देगा मुख्तार अंसारी के परिवार से जुड़ा ये सच

January 11, 2018 0

यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के दादा आजादी से पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. नाना महावीर चक्र विजेता तो चाचा देश के उप-राष्ट्रपति रहे. मऊ से पिछले पांच बार से विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार का एक गौरवशाली इतिहास रहा है. मगर खुद मुख्तार जुर्म के रास्ते पर चल पड़ा. 40 से ज्यादा मुकदमें सिर पर लिए वो पिछले 13 सालों से जेल में बंद है. जितने मुकदमे हैं उतने ही दुश्मन भी.

मुख्तार के खिलाफ 40 से ज्यादा संगीन मामले

यूपी के मऊ की कहानी भी बहुत अजीब है. बीते 5 बार से जो उनका विधायक है. वो पिछले 13 सालों से जेल में ही बंद है. मर्डर, किडनैपिंग और एक्सटॉर्शन जैसी दर्जनों संगीन वारदातों के आरोप में मुखतार अंसारी के खिलाफ 40 से ज़्यादा मुकदमें दर्ज हैं. फिर भी दबंगई इतनी है कि जेल में रहते हुए भी न सिर्फ चुनाव जीतते हैं बल्कि अपने गैंग को भी चलाते हैं. 2005 में मुख्तार अंसारी पर मऊ में हिंसा भड़काने के आरोप लगे. साथ ही जेल में रहते हुए बीजेपी नेता कृष्णानंद राय की 7 साथियों समेत हत्या का इल्ज़ाम भी अंसारी के माथे पर लगा.

पूर्वांचल में कायम है दबदबा

मऊ में दंगा भड़काने के मामले में मुख्तार ने गाजीपुर पुलिस के सामने सरेंडर किया था. और तभी से वो जेल में बंद हैं. पहले उन्हें गाजीपुर जेल में रखा गया. फिर वहां से मथुरा जेल भेजा गया. फिर मथुरा से आगरा जेल और आगरा से बांदा जेल भेज दिया गया. उसके बाद से आजतक मुख्तार को बाहर आना नसीब नहीं हुआ. लेकिन फिर भी पूर्वांचल में उनका दबदबा कायम है. वो जेल में रहकर भी चुनाव जीतते रहे.

गरीबों के लिए रॉबिनहुड

ठेकेदारी, खनन, स्क्रैप, शराब, रेलवे ठेकेदारी में अंसारी का कब्ज़ा है. जिसके दम पर उसने अपनी सल्तनत खड़ी की. मगर ये रॉबिनहुड अगर अमीरों से लूटता है, तो गरीबों में बांटता भी है. ऐसा मऊ के लोग कहते हैं कि सिर्फ दबंगई ही नहीं बल्कि बतौर विधायक मुख्तार अंसारी ने अपने इलाके में काफी काम किया है. सड़कों, पुलों, अस्पतालों और स्कूल-कॉलेजों पर ये रॉबिनहुड अपनी विधायक निधी से 20 गुना ज़्यादा पैसा खर्च करता है.

परिवार गौरवशाली इतिहास

सिर्फ डर की वजह से नहीं बल्कि काम की वजह से भी इलाके के गरीब गुरबों में मुख्तार अंसारी के परिवार का सम्मान है. मगर आप में से शायद कम लोगों को ही पता हो कि मऊ में अंसारी परिवार की इस इज़्ज़त की एक वजह और है और वो है इस खानदान का गौरवशाली इतिहास. खानदानी रसूख की जो तारीख इस घराने की है वैसी शायद ही पूर्वांचल के किसी खानदान की हो. बाहुबली मुख्तार अंसारी के दादा डॉ मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान 1926-27 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और वे गांधी जी के बेहद करीबी माने जाते थे. उनकी याद में दिल्ली की एक रोड का नाम उनके नाम पर है.

नाना थे नवशेरा युद्ध के नायक

मुख्तार अंसारी के दादा की तरह नाना भी नामचीन हस्तियों में से एक थे. शायद कम ही लोग जानते हैं कि महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान मुख्तार अंसारी के नाना थे. जिन्होंने 47 की जंग में न सिर्फ भारतीय सेना की तरफ से नवशेरा की लड़ाई लड़ी बल्कि हिंदुस्तान को जीत भी दिलाई. हालांकि वो खुद इस जंग में हिंदुस्तान के लिए शहीद हो गए थे.

पिता थे बड़े नेता तो चाचा रहे उपराष्ट्रपति

खानदान की इसी विरासत को मुख्तार के पिता सुब्हानउल्लाह अंसारी ने आगे बढ़ाया. कम्यूनिस्ट नेता होने के अलावा अपनी साफ सुथरी छवि की वजह से सुब्हानउल्लाह अंसारी को 1971 के नगर पालिका चुनाव में निर्विरोध चुना गया था. इतना ही नहीं भारत के पिछले उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मुख्तार के रिश्ते में चाचा लगते हैं.

बेटे अब्बास ने किया देश का नाम रोशन

एक तरफ जहां सालों की खानदानी विरासत है तो वहीं दूसरी तरफ कई संगीन इल्ज़ामों से घिरे माफिया डॉन मुख्तार अंसारी हैं. जिन्होंने इस शानदार विरासत पर पैबंद लगाया है. मगर इस खानदान की अगली पीढ़ी से मिलेंगे तो फिर हैरानी होगी. मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी जो भले राजनीति के न सही मगर शॉट गन शूटिंग के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं. दुनिया के टॉप टेन शूटरों में शुमार अब्बास न सिर्फ नेशनल चैंपियन रह चुके हैं. बल्कि दुनियाभर में कई पदक जीतकर देश का नाम रौशन कर चुके हैं. अब इस विरासत को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी अब्बास अंसारी की ही है.
Read More

सीबीएसई के बाद ICSE और ISC बोर्ड की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

January 11, 2018 0

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं घोषित होने के बाद अब काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड 2018 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. आईसीएसई 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से होंगी वहीं आईएससी 12वीं के छात्र 7 फरवरी से शुरू होंगी. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं.

5 मार्च से CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा, देखें डेटशीट

ICSE कक्षा 10 परीक्षा 2018

26 फरवरी: अंग्रेजी पेपर 1

27 फरवरी: गणित

28 फरवरी: वाणिज्यिक अध्ययन (ग्रुप 2 इलैक्टिव)

5 मार्च: अंग्रेजी पेपर 2

7 मार्च: इतिहास और नागरिक - एचसीजी पेपर 1

9 मार्च: द्वितीय भाषाएं, आधुनिक विदेशी भाषाएं

10 मार्च: आर्ट पेपर 1

12 मार्च: भूगोल-एचसीजी पेपर 2

14 मार्च: हिंदी

16 मार्च: भौतिकी - विज्ञान पेपर 1

17 मार्च: आर्ट पेपर 2

1 9 मार्च: रसायन विज्ञान - विज्ञान पेपर 2

21 मार्च: अर्थशास्त्र ( ग्रुप 2 इलैक्टिव)

23 मार्च: समूह III इलैक्टिव

24 मार्च: आर्ट पेपर 3

26 मार्च: जीव विज्ञान-विज्ञान पेपर 3

CAT 2017: मुंबई के इस टीचर ने चौथी बार हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

27 मार्च: कला कागज 4, फ्रेंच / जर्मन (ग्रुप 2 इलैक्टिव)

28 मार्च: पर्यावरण विज्ञान (ग्रुप 2 इलैक्टिव)

ISC कक्षा 12 परीक्षा 2018 की डेटशीट

7 फरवरी: भौतिकी पेपर 2 (प्रैक्टिकल)

8 फरवरी: कंप्यूटर साइंस पेपर 2 (प्रैक्टिकल)

9 फरवरी: रसायन विज्ञान पेपर 2 (प्रैक्टिकल)

10 फरवरी: गृह विज्ञान, भारतीय संगीत, पश्चिमी संगीत पेपर 2 (प्रैक्टिकल)

12 फरवरी: शारीरिक शिक्षा पेपर 1 (थ्योरी)

13 फरवरी: जीव विज्ञान पेपर 2 (प्रैक्टिकल)

15 फरवरी: लेखा कागज 1 (सिद्धांत)

17 फरवरी: होम साइंस पेपर 2 (प्रैक्टिकल)

20 फरवरी: भौतिकी पेपर 1 (थ्योरी)

21 फरवरी: समाजशास्त्र

22 फरवरी: जैव प्रौद्योगिकी, फैशन डिजाइनिंग पेपर 2 (प्रैक्टिकल)

23 फरवरी: कंप्यूटर साइंस पेपर 1(थ्योरी)

24 फरवरी: भारतीय संगीत, पश्चिमी संगीत, होम साइंस पेपर 1 (थ्योरी)

26 फरवरी: गणित

27 फरवरी: आर्ट पेपर 2

28 फरवरी: अंग्रेजी पेपर 2

5 मार्च: रसायन विज्ञान पत्र 1(थ्योरी)

6 मार्च: राजनीति विज्ञान

7 मार्च: अंग्रेजी पेपर 1

8 मार्च: फैशन डिजाइनिंग पेपर 1(थ्योरी)

9 मार्च: भूगोल पेपर 1 (थ्योरी)

10 मार्च: आर्ट पेपर 1, ज्यामितीय और बिल्डिंग ड्राइंग, ज्यामितीय और यांत्रिक आरेखण

12 मार्च: वाणिज्य, विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स

13 मार्च: आर्ट पेपर 4

JEE Main 2018: 22 जनवरी तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

14 मार्च: जैव प्रौद्योगिकी पेपर 1 (थ्योरी), इलैक्टिव इंग्लिश

15 मार्च: पर्यावरण विज्ञान पेपर 1(थ्योरी)

16 मार्च: भारतीय भाषाएं, आधुनिक विदेशी भाषाएं, शास्त्रीय भाषाएं

17 मार्च: आर्ट पेपर 3

1 9 मार्च: अर्थशास्त्र

20 मार्च: आर्ट पेपर 5

21 मार्च: जीव विज्ञान पेपर 1 (थ्योरी)

26 मार्च: इतिहास

28 मार्च: बिजनेस स्टडीज

2 अप्रैल: मनोविज्ञान

बता दें, इस साल परीक्षा का समय सुबह 11 बजे का तय किया गया है.
Read More

बुखार के इलाज का बिल थमाया 18 लाख, फिर भी नहीं बची महिला की जान

January 11, 2018 0

दिल्ली-एनसीआर में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी की बात कोई नई नहीं है. कई दफा ऐसे मामले सामने आए हैं. कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है. हरियाणा के फरीदाबाद में अस्पताल ने सिर्फ बुखार की बीमारी का बिल 18 लाख रुपये थमा दिया. जिससे परिवार को गहरा सदमा पहुंचा. एक गर्भवती महिला का इलाज चल रहा था, उन्हें बुखार की शिकायत थी. इलाज के बावजूद भी महिला की जान नहीं बच सकी और उनकी मृत्यु हो गई.

परिवार ने फरीदाबाद के एशियन अस्पताल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 22 दिनों का बिल 18 लाख रुपये बताया है. एक तरफ तो परिवार ने अपने सदस्य को खो दिया, ऊपर से ऐसा बिल देखकर उनकी हालत और भी चौंकाने वाली हो गई. ये मामला आठ जनवरी का है.

मृतक महिला के चाचा के अनुसार, तेज बुखार के कारण महिला को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. अस्पताल की ओर से उसे टाइफाइड की बीमारी बताई गई, फिर कहा गया कि आंत में छेद है. परिवार के सदस्य ने बताया कि पहले ऑपरेशन के लिए 3 लाख रुपये मांगे गए और उसके बाद 10-12 लाख रुपये और भी लिए गए.

उनके अनुसार ऐसा करते हुए ही अस्पताल ने कुल 18 लाख रुपये वसूल लिए. हालांकि, अस्पताल की ओर से जारी कहा गया कि महिला 32 सप्ताह की गर्भवती थी. उन्हें पिछले 8-10 दिन से बुखार था. बच्चे के बचने की संभावना कम थी. इसी कारण सर्जरी की गई थी.

बता दें कि अभी हाल ही में राजधानी के मैक्स अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी. अस्पताल ने जीवित बच्चों को मृत घोषित कर दिया था और कागज तथा कपड़े में बांधकर परिजनों को दे दिया था. जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया था.

दरअसल शालीमार बाग में स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. इनमें एक लड़का था और दूसरी लड़की. परिवार वालों ने बताया कि डिलीवरी के साथ ही बच्ची की मौत हो गई. डॉक्टरों ने दूसरे जीवित बचे बच्चे का इलाज शुरू किया, लेकिन एक घंटे बाद अस्पताल ने बताया कि दूसरा बच्चा भी मर गया था.
Read More

Subscribe