SeeNewsToday: jurm

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

Showing posts with label jurm. Show all posts
Showing posts with label jurm. Show all posts

25 Oct 2017

सेंट्रल स्कूल की दो छात्राएं लापता हो गईं ग्रेटर नोएडा पुलिस तलाश में जुटी

October 25, 2017 0
यूपी के ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं. अभी तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है. परिजनों के मुताबिक वे दोनों घर से फोटोस्टेट कराने के लिए निकली थीं.
मामला कासना थाना क्षेत्र के सेक्टर पाई-1 का है. जहां इंफोर्टिक अपार्टमेंट में रहने वाली दो छात्राएं संदिध परिस्थिति में सोमवार की रात को लापता हो गईं. जब वे दोनों काफी देर तक लौटकर नहीं आईं तो परिवार के सदस्य उन्हें तलाशने के लिए निकले. कई जगह पर उन्हें ढूंढा गया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.
काफी तलाशने बाद परिजनों ने कासना कोतवाली में लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज़ कराई. शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है. सभी थानों को व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की फोटो सरकुलेट कर उनकी तलाश की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक छात्राओं के नाम अंजली मिश्रा और स्तुति मिश्रा हैं. वे दोनों केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा 9 और 10 की छात्रा हैं. परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम वे दोनों अपने प्रोजेक्ट के लिए कुछ जरूरी कागजात फोटोस्टेट कराने की बात कह कर घर से निकली थीं. लेकिन फिर लौट कर नहीं आईं
पुलिस इलाके के बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है. ताकि लड़कियों का कोई सुराग मिल सके. लेकिन अंजली और स्तुति की कोई खोज ख़बर अभी तक नहीं है. उनके घर में मातम का सा माहौल है.


Read More

ब्लू व्हेल की चपेट में आकर युवती ने दी जान देने की कोशिश

October 25, 2017 0
मौत के खेल के नाम से मशहूर हो चुके ब्लू व्हेल गेम की जद में आकर मध्य प्रदेश के दाहोद में एक लड़की ने अपने हाथ पर कई जगह कट लगा दिए. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसने यह खौफनाक कदम गेम का एक टॉस्क पूरा करने के लिए उठाया था.
दैनिक भास्कर की ख़बर के मुताबिक मध्य प्रदेश के झाबुआ की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की इस मौत के खेल को खेलने में लगी हुई थी. इसी दौरान वह दाहोद में अपनी बहन के घर पर आई हुई थी. रविवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे वह बाथरूम गई और वहां उसने अपने हाथ पर तेजधार चाकू से कई कट लगा दिए. इसके बाद वह लहूलुहान हो गई.
जब वह बाथरूम से बाहर निकली तो उसकी हालत देखकर बहन के होश उड़ गए. फौरन लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने पाया कि उसके हाथ पर 25 कट के निशान थे, जिनसे खून बह रहा था. डॉक्टरों ने उसके जख्मों पर करीब सौ टांके लगाए और उसका उपचार किया.
बाद में लड़की की बहन से पता चला कि एक साइकोलॉजिस्ट से पीड़िता का इलाज चल रहा है. इससे पहले भी वह दो बार जान देने की कोशिश कर चुकी है. दरअसल, वह लड़की ब्लू व्हेल गेम की चपेट में पूरी तरह आ चुकी है. उसने अपना टॉस्क पूरा करने के लिए ही ये खौफनाक कदम उठाया.
लड़की के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी पूरी पूरी रात मोबाइल पर लगी रहती थी. जिसकी वजह से वह चिड़चिड़ाने लगी थी. उसका बर्ताव भी बदल रहा था. फिर उसे कुछ दिन पहले हॉस्पिटल ले जाया गया था. मगर तब उसका उपचार शुरू नहीं हो पाया था.

Read More

Subscribe