SeeNewsToday: व्यापार

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

Showing posts with label व्यापार. Show all posts
Showing posts with label व्यापार. Show all posts

11 Dec 2017

बाजार की तेज शुरुआत, निफ्टी 53, सेंसेक्स 195 अंक मजबूत?

December 11, 2017 0
वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते सोमवार को शेयर बाजार की तेज शुरुआत हुई.
 इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन निफ्टी ने 52.75 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआत की है.

वहीं, सेंसेक्स ने 195.34 अंकों की रफ्तार के साथ शुरुआत की है. सोमवार को निफ्टी जहां 10,318.40 के स्तर पर खुला है. वहीं, सेंसेक्स में 33,445.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

शुरुआती कारोबार में टेलीकॉम और बैंक‍िंग शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल,
एसबीआई और व‍िप्रो के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है.

पिछले कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन भी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. इस दौरान भी बैंक,
ऑटो, एफएमसीजी व मेटल और फार्मा शेयरों में बढ़त बनी रही.

शुक्रवार को सेंसेक्स जहां 301 अंक बढ़कर 33,250 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में 99 अंकों की बढ़त रही. इससे निफ्टी 10,265 के स्तर पर बंद हुआ.
Read More

6 Dec 2017

RBI ने नहीं घटाई ब्याज दरें, सस्ते कर्ज के लिए करना होगा अभी और इंतजार

December 06, 2017 0


भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समित‍ि ने रेपो रेट में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है. इसका मतलब है कि इस बार भी आम लोगों का सस्ते कर्ज के लिए इंतजार खत्म नहीं हुआ है.

आरबीआई ने रेपो रेट को 6 फीसदी पर बरकरार रखा है. इसके बाद सस्ते कर्ज के लिए आम आदमी को फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा. इससे पहले अक्टूबर में भी आरबीआई की मौद्रिक समिति ने रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की थी. अक्टूबर में भी इसे  6 फीसदी ही रखा गया था.

एमपीसी की तरफ से रेपो रेट में कटौती न किए जाने के लिए महंगाई को जिम्मेदार बताया गया है. एमपीसी ने कहा है कि महंगाई को 4 फीसदी के दायरे में बांधे रखने के लिए और ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए यह फैसला लिया गया है.

 विकास दर के अनुमान में भी नहीं किया बदलाव

आरबीआई ने अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमान में भी इस बार कोई बदलाव नहीं किया है. इसे 6.7 फीसदी पर ही रखा गया है. बता दें कि पिछली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में विकास दर को 7.3 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया गया था. आरबीआई ने अगस्त में ही 7.3 फीसदी का अनुमान जारी किया था.

दिखा कच्चे तेल की कीमतों का असर

आरबीआई ने अपनी पांचवीं द्वी मासिक मौद्रिक समिति की  बैठक में कहा कि दूसरी तिमाही का ग्रोथ अक्टूबर में अनुमानित ग्रोथ से कम है.  आरबीआई  ने कहा कि हाल ही में कच्चे दामों की कीमतें बढ़ने का असर भी विकास दर की अनुमान पर पड़ा है. आरबीआई ने इसके साथ ही कहा कि हाल के महीनों में क्रेडिट ग्रोथ बेहतर रहा है.  केंद्रीय बैंक ने कहा कि सरकार की तरफ से रिकैपिटलाइजेशन लोन मिल जाने के बाद यह स्थ‍िति और भी सुधर सकती है.

सर्विस सेक्टर के आएंगे अच्छे दिन

आरबीआई ने एमपीसी स्टेटमेंट में कहा है कि सर्विस सेक्टर  खासकर रियल इस्टेट में कमजोरी देखने को मिली है. हालांकि आने वाले दिनों में सर्विस सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर मजबूत होगा. इन दोनों क्षेत्र में मांग बढ़ सकती है. इसके साथ ही इनकी वित्तीय स्थ‍िति बेहतर होगी और कारोबार में भी सुधार होने की उम्मीद है.

बदला महंगाई का अनुमान
आरबीआई ने महंगाई के अनुमान में बदलाव कर दिया है. उसने कहा है कि दिसंबर और मार्च की तिमाही में महंगाई 4.3 से 4.7 फीसदी  के बीच बनी रहेगी.  अक्टूबर की मीटिंग में एमपीसी ने इसे 4.2 से 4.6 की रेंज में रहने का अनुमान लगाया था.

आरबीआई ने कहा कि हाल के दिनों में सब्ज‍ियों के दाम में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि आने वाले वक्त में इससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. दालों की कीमत भी कम होने लगी हैं. जीएसटी परिषद ने भी कई उत्पादों के रेट घटाकर कम कर दिया है. इन सबका फायदा आने वाले दिनों में महंगाई कम होने के तौर पर मिल सकता है.

सस्ते कर्ज का इंतजार बढ़ा

आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में कोई बदलाव न करने से सस्ते कर्ज का इंतजार और बढ़ गया है. इसके बाद अब सीधे फरवरी में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की मीटिंग होनी है. कर्ज सस्ते होने की उम्मीद अब फरवरी तक लटक गई है. हालांकि फरवरी में भी आरबीआई ब्याज दरों में कटौती करेगा. ऐसा जरूरी भी नहीं है.

दरअसल रेपो रेट में कटौती का फैसला महंगाई और इकोनॉमी के हालात देखकर लेता है. अगर आने वाले दिनों में इकोनॉमी की हालत बेहतर स्थ‍िति में रहती है और महंगाई भी नियंत्रण में रहती है, तो आपको सस्ते कर्ज का तोहफा आरबीआई दे सकता है.

रेपो रेट क्या होता है

जब बैंकों के पास फंड की कमी हो जाती है, तो वे केंद्रीय बैंक (आरबीआई) से लोन लेते हैं. उन्हें यह लोन एक फिक्स रेट पर आरबीआई की तरफ से दिया जाता है. यही रेट रेपो रेट कहलाता है. रेपो रेट हमेशा आरबीआई ही तय करता है.

रिवर्स रेपो रेट को 5.75 फीसदी रखा

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समित‍ि ने रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी किया है. आरबीआई ने कहा है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 4 फीसदी पर रहा है. इससे हमें मध्यअवध‍ि का लक्ष्य  हासिल करने में मदद मिली है. यह अर्थव्यवस्था के विकास को रफ्तार देने में मददगार साबित हुआ है.

क्या होता है रिवर्स रेपो रेट

रिवर्स रेपो रेट वह रेट होता है, जिस पर देश का केंद्रीय बैंक बैंकों से लोन लेता है. आसान शब्दों में कहें तो जिस तरह आप बैंक से लोन लेने पर इस पर ब्याज चुकाते हैं, उसी तरह आरबीआई भी बैंकों से पैसे लेने के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि (रिवर्स रेपो रेट) देता है. रेपो रेट जितना ज्यादा होगा, बैंकों को उतना ज्यादा फायदा मिलेगा. 
Read More

12 Nov 2017

चाइनीज कंपनियों के लिए भारत अगला बड़ा मार्केट- अलीबाबा ग्रुप?

November 12, 2017 0
चीन के बीजिंग में इस हफ्ते भारत सरकार का पहला र्स्‍टाटअप इवेंट होने जा रहा है.
भारतीय दूतावास में होने वाले इस इवेंट में करीब 20 भारतीय र्स्‍टाटअप कंपनियां और 150 चाइनीज इन्वेस्टर शालिम होंगे. इस इवेंट का आयोजन स्‍टार्टअप इंडिया एसोसिएशन कर रहा है.

इवेंट से भारत-चील संबंध साकारात्‍मक होंगे

इस इवेंट को लेकर बीजिंग में स्‍थित भारतीय दूतावास के एक अधिकारी अमित नारंग का कहना है- 'अब तक हम धन और आइडिया के लिए पश्‍चिम की ओर देखते रहे हैं.
अब हमारे टेक व्यवसायी हमें पूर्व की ओर देखने को मजबूर कर रहे हैं. ये सभी बहुत अच्‍छा कर रहे हैं।' नारंग के मुताबिक इस इवेंट से भारत और चीन के मध्‍य व्‍यवसाय को लेकर एक साकारात्‍मक संबंध बनेंगे.



भारत और चीन में बहुत इनोवेशन हो रहा: नारंग

नारंग का कहना है- 'अगर हम पॉलिटिकल मुद्दों को दरकिनार कर दें तो हम शुद्ध रूप से इनोवेशन को पाएंगे. भारत और चीन में टेक में बहुत इनोवेशन हो रहा है.
 दोनों देशों के इकोसिस्‍टम एक समान हैं. हम जो भी बना रहे हैं वो मिडिल क्‍लास की बेहतरी के लिए है. हमारे इनोवेशन सोसाइ‍टी की कंडिशन के हिसाब से होते हैं. ऐसा पश्‍चिम में नहीं होता.'  

भारत बड़ा मार्केट- अलीबाबा ग्रुप

वहीं, अलीबाबा ग्रुप के एक अधिकारी ने इस इवेंट को लेकर कहा- 'भारत कई चाइनीज कंपनी के लिए बड़ा मार्केट है.
 सिलिकॉन वैली भी आधे भारतीय और आधे चाइनीज लोगों ने बनाई है. तो हम हाथ क्‍यों नहीं मिला सकते.' 

बता दें, कई चाइनीज उद्योगपति भारत के स्‍टार्टअप में अपने रुपए लगा रहे हैं. इन्‍हीं में से एक चाइना का अलीबाबा ग्रुप भी है, जिसने पेटीएम में इन्‍वेस्‍ट किया है.
 वहीं, चाइना की उबर, शाओमी और बैदू भी भारत में इन्‍वेस्‍ट कर रहे हैं.
Read More

GST कम होने से नाखुश रेस्टोरेंट मालिक, बढ़ा सकते हैं खाने के रेट?

November 12, 2017 0

गुड्स एंड सर्विसेस टैक्‍स (जीएसटी) काउंसिल ने शुक्रवार को 211 आइटम्स पर टैक्स स्लैब में कमी कर दी है. इसमें सबसे ज्‍यादा चर्चा रेस्‍टोरेंट में खाने पर टैक्‍स में कटौती को लेकर है.
 अब रेस्‍टोरेंट में 18 की जगह 5 पर्सेंट टैक्‍स लगेगा. दरअसल कांउसिल का कहना है
कि रेस्‍टोरेंट इनपुट टैक्‍स क्रेडिट (आईटीसी) का बेनिफिट कस्‍टमर्स को नहीं दे रहे थे. इस लिए इनपुट टैक्‍स क्रेडिट को वापस ले लिया गया है. वहीं, रेस्तरां मालिक काउंसिल के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं. 

10% तक बढ़ सकते हैं मैन्‍यू प्राइस

इनपुट टैक्‍स क्रेडिट के वापस लेने से नाराज कई रेस्‍टोरेंट के मालिक मैन्‍यू प्राइस में 10 प्रतिशत तक का इजाफा करने का प्‍लान कर रहे हैं.
\अगर ऐसा होता है तो कस्‍टमर्स को जीएसटी के घटे स्‍लैब का फायदा नहीं मिल पाएगा. हालांकि जब तक ऐसा रोस्‍टोरेंट मालिक ऐसा निर्णय नहीं लेते, तब तक के लिए कस्‍टमर्स को इसका फायदा मिलेगा.

कैसे मिलेगा फायदा

अभी तक नॉन एसी रेस्‍टोरेंट्स में खाने पर 12% और एसी रेसटोरेंट्स में खाने में 18% का जीएसटी देना होता था.
 सरकार ने इनपुट टैक्‍स क्रेडिट को वापस ले लिया. ऐसे में अब एसी या नॉन एसी रेस्‍टोरेंट में खाने पर 5% जीएसटी देना होगा.

क्‍या है जीएसटी काउंसिल

जीएसटी काउंसिल गुड्स एंड सर्विसेस टैक्‍स के रिव्‍यू के लिए बनाया गया है। इसमें केंद्र और राज्‍य के रिप्रेजेंटेटिव शामिल हैं। ये काउंसिल जीएसटी के होने वाले सुधार और दिक्‍कतों पर चर्चा करती है.

178 उत्पादों पर टैक्स कम किया

वित्त मंत्री ने बताया कि 228 उत्पादों में से 178 में टैक्स दर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. डिटर्जेंट, मार्बल फ्लोरिंग और टॉयलेट के कुछ सामानों पर जीएसटी दर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत की गई है
. मार्बल समेत कुछ उत्पादों को 28 से 12 प्रतिशत के दायरे में लाया गया है. 13 उत्पादों पर जीएसटी 18 से 12 प्रतिशत कर दिया गया है.
 वहीं 6 उत्पादों को 18 से सीधे 5 फीसदी पर लाया गया है. 8 उत्पादों पर 12 से 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि 6 उत्पादों को जीएसटी फ्री कर दिया गया है.

15 नवंबर से नया टैक्स स्लैब

नई टैक्स दरें 15 नवंबर से प्रभावी होंगी. जेटली ने भी माना कि जिन वस्तुओं को 28 से 18 प्रतिशत के टैक्स स्लैब में लाया गया है,
 वे पहले ही उसी स्लैब में होनी चाहिए थी. जीएसटी की नई दरों से सरकार को तकरीबन 20 हजार करोड़ रुपये का घाटा होगा.
Read More

10 Nov 2017

सुस्त हुआ बाजार, निफ्टी 10322, सेंसेक्स 33314 पर बंद

November 10, 2017 0
इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की. बंद होने तक बाजार सुस्त हो गया.
शुक्रवार को निफ्टी जहां महज 12.80 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 63.63 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ.  सेंसेक्स 33314.56 के स्तर पर बंद हुआ है.
 वहीं, निफ्टी 10321.75 के स्तर पर रहा.

कमजोर वैश्व‍िक संकेतों की वजह से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई.
 अमेरिका में कर नीतियों में बदलाव पर अन‍िश्च‍ितता के चलते गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली.
इसका असर एश‍ियाई बाजार पर भी पड़ा. इन कमजोर संकेतों के चलते घरेलू बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई.

शुक्रवार की सुबह सेंसेक्स जहां 15 अंक गिरकर 33,236 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी 5 अंक फिसलकर 10,304 के स्तर पर रहा. शुरुआती कारोबार के बाद ऑटो,
आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में बिकवाली बढ़ गई, जिसकी वजह से मार्केट का मिजाज बिगड़ गया.

एसबीआई हरे निशान के ऊपर रहा

शुक्रवार को कारोबार के दौरान एसबीआई के शेयर हरे निशान के ऊपर रहे. इसके अलावा एलटी, अल्ट्रासिमेंट और एमएंडएम जैसी कंपनियों के शेयर भी हरे निशान के ऊपर रहे.

जस्ट डायल के शेयरों में बड़ा  उछाल
इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन शुक्रवार को जस्ट डायल के शेयरों में बड़े स्तर पर उछाल देखने को मिली.
शेयर बाजार बंद होने तक यह बढ़त बनी रही. इसके लिए गूगल के जस्ट डायल के बिजनेस को अध‍िग्रहण करने को लेकर आ रही  खबरों को जिम्मेदार माना जा रहा है.
  इससे जस्ट डायल के निवेशकों का इस कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन काफी फायदेमंद साबित होने वाला है.

ऐसी खबरें हैं कि गूगल मुंबई की सर्विस इंजन जस्ट डायल के बिजनेस को अधिग्रहण करने जा रहा है. इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही इस पर कोई  फैसला आ सकता है.
Read More

9 Nov 2017

GST की मार से फीकी हुई सोने की चमक, 24% गिरी मांग, वेडिंग सीजन पर भी असर

November 09, 2017 0
भारत में सोने की मांग में काफी बड़ी गिरावट आई है. 2017 की तीसरी तिमाही में सोने की मांग 24 फीसदी गिरकर 145.9 टन रही है.
 वर्ल्ड  गोल्ड काउंसिल ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है. परिषद के मुताबिक पिछले साल जुलाई से स‍ितंबर के बीच सोने की मांग 193 टन रही. परिषद ने इसके लिए जीएसटी को जिम्मेदार ठहराया है.

मनी लॉन्ड्रि‍ंग कानून भी जिम्मेदार

परिषद ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सोने की मांग घटने की सबसे अहम वजह जीएसटी का लागू होना है.
इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग कानून को अमल में लाए जाने से भी खरीदारों ने सोने से दूरी बनाई.

31 फीसदी कम मूल्य के आधार पर कम रही मांग
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक समीक्षावध‍ि में मूल्य के आधार पर सोने के आभूषणों की मांग 31% घटकर 30,340 करोड़ रुपये रही है.
 यह पिछले साल 2016 में इसी दौरान 43,880 करोड़ रुपये थी.

निवेश में भी आई  कमी

सितंबर तिमाही के दौरान सोने के निवेश में भी कमी आई है. इस दौरान कुल निवेश की मांग 23 फीसदी घटकर 312 टन रही,
जो पिछले साल इसी दौरान 40.1 टन थी। मूल्य के आधार पर देखें तो इसमें 29% की गिरावट देखी गई और यह 8,200 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवध‍ि में यह 11,520 करोड़ रुपये था.    

सिक्कों की मांग भी घटी
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के भारत में प्रबंधक निदेशक सोमसुंदरम पी.आर. ने कहा कि सोने की मांग में आई  इस गिरावट  के लिए जीएसटी जिम्मेदार है.
 उनके मुताबिक इसके लिए आभूषण के खुदरा लेनदेन को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग कानून को लागू किए जाने से भी मांग पर असर पड़ा है.
 उन्होंने बताया कि पहली तीन तिमाहियों में आभूषणों की मांग बढ़ी, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आ गई. सोने की छड़ और सिक्कों की मांग की बात करें, तो वह भी 23 फीसदी घटकर 31 टन रह गई है.

इस साल 700 टन रह सकती है सोने की मांग सोमसुंदरम ने कहा कि साल 2017 में सोने की मांग 650 से 700 टन रहने का अनुमान है
उनके मुताबिक यह 5 वर्ष  के औसत से भी कम है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि साल 2018 में सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है.

पैन अनिवार्यता खत्म हुई

केंद्र सरकार ने 50 हजार रुपये से ज्यादा का सोना खरीदने के दौरान पैन दिखाने की अनिवार्यता  को खत्म कर दिया है. इससे ज्वैलर्स  को उम्मीद है कि खरीदार आगे आएंगे और सोने की मांग बढ़ेगी.
 केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले 50 हजार व उससे ज्यादा का सोना खरीदने के लिए पैन कार्ड  की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था.

वेडिंग सीजन पर भी जीएसटी का असर

जीएसटी की वजह से न सिर्फ सोने की मांग पर असर पड़ा है, बल्कि इसका असर इस साल वेडिंग सीजन पर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है
 शादी करना 10 से 15 फीसदी महंगा हो सकता है. आपको फोटोग्राफी, वेन्‍यू, ज्‍वैलरी, कपड़ों समेत अन्‍य चीजों के लिए पहले के मुकाबले ज्‍यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.
इंडस्‍ट्री बॉडी एसोचैम ने जीएसटी और नोटबंदी की वजह से बदली कीमतों का अध्‍ययन करने के बाद यह अनुमान लगाया है.

बदली है कई चीजों कीमतें

एसोचैम ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लागू होने से कई चीजों की कीमतें बदली हैं. कीमतों में इस बदलाव का सीधा असर आने वाले वेडिंग सीजन पर पड़ेगा.
एसोचैम के मुताबिक इस वेडिंग सीजन आपको ज्‍वैलरी और कपड़े खरीदने के लिए, सलून व ब्‍यूटी पार्लर, होटल, मैरेज हॉल, कुरियर व अन्‍य सेवाओं के लिए पहले के मुकाबले ज्‍यादा कीमतें चुकानी पड़ेंगी.

इनकी भी बढ़ी कीमतें

एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक जीएसटी के बाद शॉपिंग, टेंट बुकिंग और  कैटरिंग जैसी कई अहम सेवाओं की कीमतें काफी बढ़  गई हैं. इनमें से ज्‍यादातर पर 18 से 28 फीसदी जीएसटी लगता है. पहले ऐसा नहीं था.
Read More

बाजार में तेजी, निफ्टी 61, सेंसेक्स में 189 अंकों की बढ़त

November 09, 2017 0

इस कारोबारी हफ्ते के लगातार दो दिन गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद गुरुवार को बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की.
 गुरुवार को निफ्टी 61 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स में 189 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मौजूदा समय में निफ्टी 10,364.90 के स्तर पर है. सेंसेक्स 33,402.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

एसबीआई टॉप गेनर में शाम‍िल

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन एसबीआई टॉप गेनर में शा‍म‍िल हुआ है.
शुरुआती कारोबार में एसबीआई के अलावा टाटा मोटर्स  और हिंदयूनीलिवर समेत रिलायंस भी हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहे हैं.

बुधवार को रही हल्की बढ़त

बुधवार को नोटबंदी की पहली सालगिरह पर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई. बुधवार को निफ्टी जहां 22 अंकों की बढ़त के साथ 10380 के स्तर पर खुला. वहीं,
सेंसेक्स 102 अंकों की बढ़त के साथ 33473 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स जहां 152 अंक टूटा. वहीं, निफ्टी में 47 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.
बुधवार को सेंसेक्स 151.92 अंकों की गिरावट के साथ 33218.81 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी भी 47 अंकों की गिरावट के चलते 10303.15 के स्तर पर बंद हुआ.

थम गया रिकॉर्ड प्रदर्शन का दौर

घरेलू शेयर बाजार पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड स्तर पर अपनी शुरुआत कर रहा था.
\सोमवार को भी शेयर बाजार ने रिकॉर्ड स्तर पर प्रदर्शन किया, लेक‍िन मंगलवार से मार्केट में गिरावट का दौर शुरू होता  नजर आ रहा  है.
Read More

7 Nov 2017

सेंसेक्स 360 अंक टूटा, निफ्टी 101 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद

November 07, 2017 0

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स में भारी गिरावट देखने को म‍िली. मंगलवार को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड स्तर छूकर शुरुआत की,
लेकिन बंद होने तक यह 360  अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ.

निफ्टी में भी यह गिरावट देखने को म‍िली. इसमें 101 अंकों की गिरावट देखने को मिली. निफ्टी 10352 के स्तर पर बंद हुआ.
सेंसेक्स भी अपने रिकॉर्ड  स्तर से गिरकर 33370 के स्तर पर पहुंच गया.

प्रॉफिट बुकिंग बनी जिम्मेदार

मंगलवार को मार्केट ने रिकॉर्ड   स्तर से अपनी शुरुआत की थी. शुरुआती कारोबार में प्रॉफिट बुकिंग  के चलते मार्केट ऊपरी स्तर से फिसलकर नीचे आया है
.इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मजबूत वैश्व‍िक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई. 

रिकॉर्ड स्तर पर हुई थी शुरुआत

मंगलवार को घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. सेंसेक्स ने शुरुआती  कारोबार  में जहां 33865.95 का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ. लेकिन प्रॉफिट बुकिंग के चलते सेंसेक्स 280 अंक लुढ़क गया.
इसके बाद दिनभर में सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 33300 के स्तर पर पहुंच गया.  निफ्टी में भी 101 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
मार्केट बंद होने तक गिरावट का दौर बना रहा. 

शुरुआती  कारोबार में आईटी और तेल कंपनियों के शेयर टॉप गेनर्स में शाम‍िल हुए. बंद होने तक आईटी शेयरो में बढ़त बने रहे और ये हरे निशान के ऊपर ही कारोबार करते रहे.

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड रचा. सोमवार को दोनों सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए. निफ्टी जहां  10451.80 के स्तर पर बंद हुआ.
वहीं, सेंसेक्स 33731.19 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा. हालांकि निफ्टी 0.70 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.  वहीं, सेंसेक्स 45.63 अंकों की बढ़त के साथ बंद होकर रिकॉर्ड स्तर पर बना रहा.

इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत मार्केट ने गिरावट के साथ की. सोमवार सुबह को एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई.
 सेंसेक्स 25 अंक बढ़कर 33710 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी में 21 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 10432 के स्तर पर खुला.
Read More

2 Nov 2017

मार्केट की तेजी थमी, निफ्टी 10424, सेंसेक्स 33573 के स्तर पर रहा

November 02, 2017 0

रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे शेयर बाजार की रफ्तार गुरुवार को थम गई.
 कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन निफ्टी में 16.70 अंकों की गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स भी 27.05 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ.

लगा तेजी पर ब्रेक

गुरुवार को मार्केट की तेजी पर ब्रेक लग गया. धीमी शुरुआत करने के बाद मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ.
सेंसेक्स 33573 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 10423.80 के स्तर पर रहा.

धीमी हुई थी शुुरुआत भी

गुरुवार को निफ्टी ने जहां 3 अंकों की मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. वहीं, सेंसेक्‍स भी 16 अंक की बढ़त के साथ खुला है.

बुधवार को बनाया था रिकॉर्ड

बुधवार को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की लंबी छलांग ने घरेलू शेयर बाजार को भी सहारा दिया,
इससे शेयर बाजार ने न सिर्फ रिकॉर्ड स्‍तर पर शुरुआत की, बल्‍कि बंद भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुआ.

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड स्‍तर पर खुला. बुधवार को निफ्टी ने जहां 10410 का नया आंकड़ा छुआ. वहीं, सेंसेक्‍स भी 33479 के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा.
Read More

जानें कैसा रहा TATA मोटर्स और Hyundai के लिए अक्टूबर का महीना

November 02, 2017 0
अक्टूबर का महीना टाटा मोटर्स के लिए बिक्री के लिहाज से तो बढ़िया रहा लेकिन ह्यूंडई के सेल में गिरावट दर्ज की गई. टाटा मोटर्स ने अक्टूबर में 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की
. कंपनी ने यह जानकारी बुधवार को साझा की. 

आईएएनएस की रिपोर्ट में बताया गया कि, घरेलू वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की बिक्री में अक्टूबर में 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
 बीएसई में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि अक्टूबर में उसने कुल 48,886 वाहनों की बिक्री की, जिसमें कमर्शियल और पैसेंजर दोनों तरह के व्हीकल शामिल हैं.
यह साल 2016 के समान माह में की गई बिक्री की तुलना में 5 फीसदी अधिक है.

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में कुल 32,411 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की,
 जो साल 2016 के समान माह के आंकड़ों से 7 फीसदी अधिक है. इस दौरान कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री कुल 16,475 कारों की रही,
जो पिछले साल के अक्टूबर की तुलना में 1 फीसदी अधिक है.

कंपनी ने अक्टूबर में कुल 4,311 वाहनों को एक्सपोर्ट किया,
जो कि एक साल पहले की तुलना में 32 फीसदी की गिरावट है. इसमें 53 फीसदी एक्सपोर्ट श्रीलंका को और 46 फीसदी एक्सपोर्ट नेपाल को किया गया.

वहीं, कार निर्माता हुंडई मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) के वाहनों की बिक्री में अक्टूबर में गिरावट दर्ज की गई है.
इस अवधि में कंपनी ने कुल 49,588 वाहन बेचे, जबकि साल 2016 के इसी माह में कंपनी ने कुल 50,017 वाहनों की बिक्री की थी. कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने बताया,
'ह्यूंडई ने त्योहारी अवधि में 49,588 वाहनों की बिक्री की जिसमें Grand i10, Elite i20 और Creta मॉडल की सबसे अधिक बिक्री हुई.
 इसके अलावा नेक्स्ट जेनरेशन की Verna का ग्राहकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली है. इसकी करीब 20,000 से ज्यादा बुकिंग हुई है और 1.5 लाख लोगों ने इसके बारे में पूछताछ की है.'
Read More

31 Oct 2017

मार्केट पर छाई सुस्‍ती, निफ्टी 28 और सेंसेक्‍स 53 अंक गिरकर हुआ बंद

October 31, 2017 0
लगातार चार दिन तक तेजी के साथ बंद होने के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की रफ्तार थम गई. इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मार्केट में सुस्‍ती देखने को मिली.
मंगलवार को निफ्टी जहां 28 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्‍स 53 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी 10335 के स्‍तर पर और सेंसेक्‍स फिलहाल 33213 के स्‍तर पर बना हुआ है.
एक्‍स‍िस बैंक रहा टॉप गेनर
मंगलवार को एक्‍स‍िस बैंक टॉप गेनर साबित हुआ. एक्‍सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान बैंक के शेयरों में 8.52 फीसदी का बदलाव देखने को मिला.
भारती एयरटेल भी परफॉर्मर
एक्‍सिस बैंक के अलावा भारतीएयरटेल, ओएनजीसी और इंफ्राटेल के शेयर्स भी टॉप गेनर्स में शामिल हुए. सेंसेक्‍स सूचकांक पर रिलायंस कम्‍युनिकेशन के शेयर भी हरे निशान के ऊपर रहे. इसके अलावा रेलीगेयर, डीएलएफ और बीएफयूटिलाइट भी टॉप गेनर्स रहे.
सुस्‍त रही शुरुआत भी
एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई. इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स जहां 11 अंक की गिरावट के साथ खुला. वहीं, निफ्टी में 1 अंक की मामूली बढ़त देखने को मिली. 
मंगलवार को सेंसेक्स 11 अंक गिरकर 33255 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 10365 के स्तर पर रहा.
Read More

30 Oct 2017

33000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, 10400 की नई ऊंचाई पर निफ्टी बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड?

October 30, 2017 0
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन घरेलू बाजार की तेज शुरुआत हुई. तेज शुरुआत करने के बाद शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों ने घरेलू शेयर मार्केट को मजबूती दी.
सोमवार को सेंसेक्स 33300 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी ने भी 10400 की नई ऊंचाई को छुआ है. फार्मा लेवल को छोड़कर सभी इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है.
रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी
पिछले कारोबारी हफ्ते से मार्केट का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का सिलसिला जारी है. निफ्टी ने लगातार चौथे दिन सोमवार को नई ऊंचाई को छुआ. निफ्टी 10375.90 के स्तर पर पहुंच गया है.
सेंसेक्स में भी तेजी बरकरार
निफ्टी की तरह ही सेंसेक्स में भी लगातार तेजी बनी हुई है. शुक्रवार को सेंसेक्स 33315.24 के स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ. शुक्रवार को सेंसेक्स 33286.51 के हाई पर पहुंचा था।
 रुपया 17 पैसे मजबूत हुआ
सोमवार को रुपये की भी मजबूत शुरुआत हुई. डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ खुला. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन रुपया 64.88 के स्तर पर खुला.
ओएनजीसी के शेयर उछले
शुरुआती कारोबार में ओएनजीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा मारुति, यस बैंक और इंफ्राटेल के शेयर्स भी हरे निशान के ऊपर हैं.
पीएसयू बैंक शेयरों में भी तेजी
पीएसयू बैंकों के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार को शुरुआती कारोबार में पीएनबी, यूनियनबैंक और सिंडिकेट बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.
Read More

27 Oct 2017

WhatsApp में भेजे हुए मैसेज वापस लेने का फीचर आया

October 27, 2017 0
व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक नया फीचर आ गया है. इसका इंतजार लोग काफी पहले से कर रहे थे. व्हाट्सऐप भी लगातार इसकी टेस्टिंग कर रहा था. WaBetaInfo के मुताबिक व्हाट्सऐप ने रिकॉल फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज फोन यूजर्स के लिए जारी कर दिया है.
रिकॉल फीचर क्या है इसके बारे में आपको शायद पता होगा. दरअसल एक फीचर है जिसके तहत आप भेजे हुए मैसेज वापस ले सकते हैं. यानी अगर किसी को गलती से आपने मैसेज किया है तो वापस ले सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फीचर सभी को मिलने में थोड़ा टाइम लग सकता है और यह काम तब ही करेगा जब मैसेज भेजने और रिसीव करने वाले यूजर के पास अपडेटेड वर्जन व्हाट्सऐप हो. यह फीचर न सिर्फ टेक्स्ट को रिकॉल करने में मदद करेगा बल्कि  जीफ, इमेज, वॉयस मैसेज, लोकेशन, स्टीकर्स और कॉन्टैक्ट मैसेज को वापस लेने में मदद करेगा.
कैसे काम करता है ये फीचर
व्हाट्सऐप मैसेज का एक क्लोन कॉपी रिसीवर को भेजता है और जब रिसीवर को वो मैसेज मिलता है तो उसके पास इसके नोटिफिकेशन नहीं मिलेंगे और न ही ये चैट हिस्ट्री में सेव होंगे.
ब्रॉडकास्ट लिस्ट के जरिए भेजे गए मैसेज को रिवोक नहीं कर सकते हैं. 7 मिनट से ज्यादा हो गया फिर भी आप मैसेज रिकॉल नहीं कर सकते हैं. अगर आपके पास ये अपडेट अभी तक नहीं आया है तो ऐप को अपडेट कर लें प्ले या ऐप स्टोर से. अगर चाहें तो इसे रिमूव करके फिर से इंस्टॉल भी कर सकते हैं.
गौरतलब है कि हाल  व्हाट्सऐप में ग्रुप ऑडियो वीडियो ग्रुप कॉलिंग फा फीचर्स दिया गया है. फिलहाल ये अभी टेस्टिंग के दौर में है और जल्द ही इसका फाइनल  बिल्ड आ सकता है. कंपनी ने इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है.
Read More

एयरटेल का प्लान, 349 रुपये के रिचार्ज पर 100% कैशबैक

October 27, 2017 0
एयरटेल और वोडाफोन ये दोनों कंपनियां जियो को टक्कर देने के लिए लगातार नए प्लान्स लॉन्च कर रही हैं. इसी क्रम में एयरटेल ने एक फेस्टिव सीजन पर 100 फीसदी कैशबैक ऑफर लॉन्च किया है. यह ऑफर 349 रुपये वाले प्लान पर वैलिड होगा और ये लिमिटेड पीरियड ऑफर है. इससे पहले ऐसा ही ऑफर जियो ने भी लॉन्च किया था जो 399 रुपये वाले प्लान के लिए था.
एयरटेल का प्लान भी कुछ समय के लिए है, लेकिन यह साफ नहीं है यह कब खत्म होगा. यानी ये कभी भी खत्म हो सकता है.
अब जान लीजिए ये ऑफर काम कैसे करता है
यह ऑफर कई शर्तों के साथ आता है. यह प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है और और ये कैशबैक एक बार में नहीं मिलता. पहले तो आप 349 रुपये देकर रिचार्ज कराएंगे. इसके बाद कैशबैक के तौर पर आपको 349 रुपये लौटा दिए जाएंगे . यह सात इंस्टॉलमेंट में मिलेंगे और इसके लिए 7 महीने भी लगेंगे. इस ऑफर के लिए यूजर्स को एयरटेल ऐप का यूज करते हुए एयरटेल पेमेंट बैंक से रिचार्ज कराना होगा.
कब मिलेगा आपका रिफंड
सबसे पहले आपको बता दें कि पहले महीने कोई रिफंड नहीं मिलेगा. कैशबैक दूसरे महीने से मिलना शुरू होगा. एक बार में सिर्फ 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा. उदाहरण के दौर पर हर महीने 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा यानी 7 महीने में 349 रुपये का पूरा कैशबैक आपको मिलेगा. यह ऑफर एयरटेल माइ ऐप पर उपलब्ध है.
एयरटेल के इस प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिनों तक हर दिन 1GB 4G डेटा मिलेगा. इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर लोकल एसटीडी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलेगी.

Read More

सेंसेक्स भी ऑलटाइम हाई पर निफ्टी पहुंचा 10350 के पार?

October 27, 2017 0
वैश्व‍िक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुले. कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी ने जहां 10350 के आंकड़े को पार करने का कारनामा बनाया. सेंसेक्स भी ऑल टाइम हाई पर खुला. शुक्रवार को सेंसेक्स 33199 के स्तर पर बना हुआ है.
एशियाई बाजार के शेयरों में आई बढ़त का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा है. शुक्रवार को एशियाई बाजार में टेक्नोलॉजी शेयरों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है. 74 फीसदी अमेरिकी कंपनियों के शेयर बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं.
बैंकिंग शेयरों का जलवा हुआ कम
गुरुवार तक टॉप गेनर्स में शामिल यसबैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य के शेयरों में उछाल कम हो गया है. हालांकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर अभी भी हरे निशान के ऊपर बने हुए हैं.
रुपये में तेज गिरावट
एक तरफ जहां मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है. वहीं, रुपये का बुरा हाल है. आखिरी कारोबारी हफ्ते के दिन रुपया में तेज गिरावट देखने को मिली. 1 डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को रुपया 65 के स्तर के पार निकल गया. डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 65.02 के स्तर पर बंद हुआ.
भारतीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए मोदी सरकार की तरफ से की गई घोषणाओं का असर गुरुवार को भी रहा. गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत करने के बाद मार्केट बंद भी ऑलटाइम हाई पर हुआ.
गुरुवार को निफ्टी ने जहां पहली बार 10300 का आंकड़ा पार किया. वहीं, सेंसेक्स भी 33000 के पार बना रहा. निफ्टी 10337.75 के स्तर पर रहा. सेंसेक्स 33180 के स्तर पर बंद हुआ. गुरुवार को जिस स्तर पर दोनों सूचकांक बंद हुए थे. शुक्रवार को भी वह ऑलटाइम हाई स्तर बना रहा.
Read More

26 Oct 2017

वोडाफोन का नया प्लान, 69 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा डेटा भी

October 26, 2017 0
जियो के आने के बाद से लगातार टैरिफ वॉर चल रहा है. टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान लॉन्च करने की होड़ मची है. इसकी क्रम में अब वोडाफोन ने ने एक सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है. इस प्लान के तहत डेटा और वॉयस कॉलिंग मिलेगी. यह किसी खास सर्कल के लिए नहीं बल्कि देश भर के लिए है.
कंपनी न सुपर वीक नाम से प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 69 रुपये है. इस प्लान में कस्टमर्स को अनलिमिटेड लोकल और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी. इसमें 500MB डेटा भी है और इसकी वैलिडिटी हफ्ते भर की है. डेटा हर दिन नहीं मिलेगा बल्कि हफ्ते भर के लिए 500MB डेटा मिलेगा.
खास बात ये है कि इसे प्लान के साथ आप कभी भी रिचार्ज कर सकते हैं कोई लिमिट नहीं है . यानी हर हफ्ते रिचार्ज करा सकते हैं. अलग अलग सर्कल के हिसाब से इसकी कीमतें भी अलग हैं. क्योंकि कुछ जगहों पर ये 73 रुपये का भी है.
इस प्लान को रिटेल स्टोर्स या वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं यानी रिचार्ज कर सकते हैं. इसे खुद से यानी USSD के जरिए भी रिचार्ज कर सकते हैं. इस प्लान पर नजर डालें तो प्रीपेड कस्टमर्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आपको डेटा यूज करना है तो आपके लिए ये प्लान नहीं है. हफ्ते भर फ्री कॉलिंग के लिए ये प्लान बेहतर है.
टैरिफ वॉर के अलावा अब सस्ते 4G स्मार्टपफोन और फीचरफोन लॉन्च करने की भी रेस है. जियो ने सबसे पहल 0 इफेक्टिव प्राइस के साथ 4G हैंडसेट लॉन्च किया. इसके बाद एयरटेल और वोडाफोन ने भी स्वदेशी कंपनियों से मिलकर 1,500 रुपये इफेक्टिव कीमत पर 4G  स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इन सब के बीच रिलायंस कम्यूनिकेशन और टाटा डोकोमो जैसी कंपनियां भारी नुकसान में आ गईं. इनमें से कुछ कंपनियां बंद होने के कगार पर हैं
.
Read More

मार्केट ऑल टाइम हाई पर हुआ बंद, निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

October 26, 2017 0
भारतीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए मोदी सरकार की तरफ से की गई घोषणाओं का असर गुरुवार को भी रहा. गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत करने के बाद मार्केट बंद भी ऑलटाइम हाई पर हुआ.
निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड
निफ्टी ने जहां पहली बार 10300 का आंकड़ा पार किया. वहीं, सेंसेक्स भी 33000 के पार बना रहा. निफ्टी जहां 10337.75 के स्तर पर रहा. सेंसेक्स 33180 के स्तर पर बंद हुआ.
निफ्टी पर ये शेयर रहे परफॉर्मर
निफ्टी पर बीपीसीएल, आईओसी और हिंडाल्को के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे. वहीं, सेंसेक्स पर मेटल शेयरों में उछाल देखने को मिला.
मोदी सरकार का प्लान आज भी असरदार
मोदी सरकार की तरफ से इकोनॉमी को बूस्ट देने के लिए लाए गए प्लान का असर गुरुवार को भी रहा. गुरुवार को भी सेंसेक्स ऑलटाइम हाई पर रहा. निफ्टी भी 10300 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा.
इस फैसले का रहा असर
केंद्र सरकार ने बैंकिंग सेक्‍टर को बूस्‍ट देने के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के रिकैपिटलाइजेशन (पूर्नपूंजीकरण) लोन को मंजूरी दी है. इस खबर से बैंकिंग शेयरों ने बुधवार को बेहतर प्रदर्शन किया. बंद होने तक एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे.


Read More

ऐपल का पहला प्रोडक्ट Apple 1? स्टीव वॉजनिएक ने अपने हाथों से बनाया था ?

October 26, 2017 0
भारत में iPhone 8 और iPhone 8 Plus की बिक्री शुरू हो चुकी है.  लॉन्च के बाद से ही ये कहा जाने लगा कि ये स्मार्टफोन iPhone 7 और 7 Plus से ज्यादा अलग नहीं हैं. अब ऐसा ही ऐपल के को फाउंडर स्टीव वॉजनिक ने कहा है. सीएनबीसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
स्टीव वॉजनिएक ने कहा कि वो आमतौर पर नए आईफोन लॉन्च होने के बाद उसे पहले दिन के लिए जल्दी करते हैं, लेकिन उन्हें अगले iPhone लेने की कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने सिर्फ इतना ही नहीं कहा, बल्कि इससे आगे चले गए और कहा, ‘मैं अपने iPhone 8 से खुश हूं जो मेरे लिए iPhone 7 और iPhone 6 जैसा ही है’
स्टीव वॉजनिएक ने जब ये पूछा गया कि iPhone X में कई बड़े बदलाव किए गए हैं ऐसे में क्यो वो पहले दिन इसे खरीदेंगे. उन्होंने जवाब में कहा कि वो इस बार किन्हीं कारणों से iPhone X या किसी भी नए आईफोन के लिए जल्दबाजी नहीं करेंगे, लेकिन उनकी पत्नी पहले दिन ही iPhone X लेंगी और वो इसे देख सकेंगे. उन्होंने iPhone 5C और कुछ पुराने iPhone के बारे में भी कहा कि वो काफी बेहतरीन स्मार्टफोन्स थे.
गौरतलब है कि स्टीव वॉजनिएक ने 1976 में खुद से Apple Computer 1 का निर्माण किया था . यह ऐपल का पहला प्रोडक्ट था, इसे तैयार करने के लिए स्टीव ऐपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने अपनी एकलौती गाड़ी फोक्सवैगन माइक्रोबस सिर्फ कुछ डॉलर में बेच दी थी. जबकि स्टीव वॉजनिएक ने इसके लिए 500 डॉलर HP 65 कैलकुलेटर बेच दिया था
Read More

सेंसेक्स में महज 3 अंकों की बढ़त मार्केट की धीमी शुरुआत, निफ्टी 10?

October 26, 2017 0
बुधवार को रिकॉर्ड स्तर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की धीमी शुरुआत हुई. कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन निफ्टी जहां महज 10 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ खुला. वहीं, सेंसेक्स में भी 2.89 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
गुरुवार को निफ्टी 10287.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स भी 33000 के पार बना हुआ है. यह 33034 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
पीएसबी बैंकों के शेयरों में उछाल जारी
बुधवार की तरह ही गुरुवार को पीएसबी बैंकों के शेयर उछाल के साथ खुले. पीएनबी, एसबीआई,यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ोदा समेत अन्य के शेयरों में कल से तेजी बनी हुई है.
रुपया हुआ मजबूत
कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन रुपये ने मजबूत शुरुआत की. गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ खुला. एक डॉलर के मुकाबले रुपये ने 64.79 के स्तर पर शुरुआत की.
सरकार के फैसलों का असर

बुधवार को मोदी सरकार की तरफ से अर्थव्‍यवस्‍था को रफ्तार देने के लिए तैयार किए गए रोडमैप का घरेलू शेयर बाजार ने भी स्‍वागत किया. बुधवार को रिकॉर्ड स्‍तर पर शुरुआत करने के बाद मार्केट बंद भी ऑल टाइम हाई पर हुए.
सेंसेक्‍स रिकॉर्ड स्तर पर
बुधवार को सेंसेक्‍स ने पहली बार 33 हजार का आंकड़ा छुआ. गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भी सेंसेक्स 33000 के पार बना हुआ है. बुधवार को सेंसेक्‍स 435 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी में 88 अंकों की बढ़त रही.
मोदी सरकार के इस फैसले का रहा असर
केंद्र सरकार ने बैंकिंग सेक्‍टर को बूस्‍ट देने के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के रिकैपिटलाइजेशन (पूर्नपूंजीकरण) लोन को मंजूरी दी है. इस खबर से बैंकिंग शेयरों ने बुधवार को बेहतर प्रदर्शन किया. बंद होने तक एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे.
Read More

Subscribe