सगाई से हल्दी तक की रस्में, विराट ने अनुष्का को पहनाई 1 करोड़ की रिंग - SeeNewsToday

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

12 Dec 2017

सगाई से हल्दी तक की रस्में, विराट ने अनुष्का को पहनाई 1 करोड़ की रिंग


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आखिरकार ‘विरुष्का’ हो गए. दोनों ने सोमवार को इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली है. शादी को बेहद निजी रखना चाहते थे, इसके चलते समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ ही मित्र थे. रिंग सेरेमनी से हल्दी रस्म तक क्या-क्या हुआ, हम एक-एक कर सभी जानकारियां साझा कर रहे हैं. आइए जानते हैं सीक्रेट शादी में दोनों ने किस तरह रस्में पूरी की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सगाई के वीडियो को देखकर आपका मन भी शादी करने के लिए मचलने लगेगा या फिर अगर आपकी शादी हो गई है तो आपको वो पल जरूर याद आ जाएगा.

विराट ने अनुष्का को रिंग पहनाई और फिर उन्होंने अपनी होने वाली वाइफ को गाल पर प्यारा सा किस किया. विराट-अनुष्का ने एक-दूसरे को गले भी लगाया. रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि विराट ने अनुष्का को जो रिंग पहनाई उसे तीन महीने में ऑस्ट्रिया की डिजाइनर ने तैयार किया था. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है.

शादी की सभी रस्मों में घर और परिवार के लोग ही मौजूद दिखे. सगाई के बाद अनुष्का को फैमिली मेम्बर्स ने तो अनुष्का ने भी उन्हें मिठाई खिलाई.

सगाई के दौरान अनुष्का ने साड़ी पहना था. विराट और अनुष्का ने सभी रिश्तेदारों और मेहमानों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए.

रस्में भारतीय परंपरा के अनुसार ही पूरी हुईं. अनुष्का का हल्दी की रस्म का फोटो या वीडियो तो सामने नहीं आया, लेकिन अपनी हल्दी की रस्म में विराट कोहली मस्ती करते देखे जा सकते हैं.



No comments:

Subscribe