Samsung Galaxy C9 Pro को नया एंड्रॉयड अपडेट मिलना शुरू - SeeNewsToday

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

12 Nov 2017

Samsung Galaxy C9 Pro को नया एंड्रॉयड अपडेट मिलना शुरू

Samsung Galaxy C9 Pro जो कि कंपनी का पहला 6GB रैम वाला स्मार्टफोन है उसके लिए नूगट अपडेट जारी कर दिया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को कंपनी के नए UI वर्जन के साथ एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट अपडेट मिलना शुरू हो चुका है.

जिन यूजर्स को अपडेट चेक करना है वो सेटिंग > अबाउट डिवाइस > सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर देख सकते हैं. कंपनी ने बुधवार को इसका अपडेट जारी किया है.
 ऐसे में मुमकिन है कि सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में कुछ दिन का वक्त लग सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेट के बाद  Samsung Galaxy C9 में Galaxy S8 के सॉफ्टवेयर वाले फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

भारत में इसे जनवरी में 36,900 रुपये में उतारा गया था. तब ये आउट ऑफ द बॉक्स कंपनी के UI के साथ एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता था.
कीमतों में कटौती के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत अब 29,900 रुपये हो गई है.

बाकी इस स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो डुअल सिम वाला Galaxy C9 Pro 4G इनेबल्ड है. इसमें 6 इंच का सुपर एचडी अमोल्ड डिस्प्ले है.
 वहीं फोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 653 SOC प्रोसेसर के साथ आएगा.

फोटोग्राफी पसंद लोगों के लिए फोन में फ्रंट और रियर दोनों में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें f/1.9 का अपर्चर और डुअल LED फ्लैश है.
 C9 Pro का इंटरनल स्टोरेज 64 GB का है जिसे कार्ड की सहायता से 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Galaxy C9 Pro में होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी दी गई है.
 क्नेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth, GPS, Glonass,NFC, USB Type-C और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है.

No comments:

Subscribe