Vodafone अब इस प्लान में दे रहा है हर दिन 1.5GB डेटा - SeeNewsToday

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

12 Nov 2017

Vodafone अब इस प्लान में दे रहा है हर दिन 1.5GB डेटा


Vodafone ने गुप्त तरीके से अपने 349 रुपये वाले अनलिमिटेड कॉम्बो टैरिफ प्लान में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी अब अपने इस प्लान में 1.5GB डेटा ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है,
जबकि इससे पहले केवल 1GB डेटा ही दिया जाता था.
याद हो इससे पहले आइडिया और एयरटेल ने भी यही ऑफर पेश किया था.

इस ऑफर के साथ ही वोडाफोन अब 349 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड (लोकल+STD) वॉयस कॉल,
मुफ्त अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन दे रहा है. हालांकि इसमें SMS का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है.
साथ ही वॉयस कॉल में प्रतिदिन की लिमिट 250 मिनट और प्रतिहफ्ते की लिमिट 1000 मिनट की है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

कुछ समय पहले ही वोडाफोन ने इस प्लान में बड़े प्लान करते हुए अनलिमिटेड रोमिंग आउटगोइंग कॉल का ऑफर दिया था. अब डेटा में बदलाव किया गया है.
\ साथ ही ध्यान रहे कि ये बदलाव फिलहाल मुंबई और गुजरात में किए गए हैं और बाकी सर्किल के लिए ग्राहक कंपनी से संपर्क कर सकते हैं.
 इसके अलावा ग्राहक ये भी ध्यान दें कि सर्किल के हिसाब से प्लान की कीमत में अंतर है.

वोडाफोन से पहले जियो से जारी मुकाबले के बीच एयरटेल ने अपने 349 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया था.
इस प्लान में पहले प्रतिदिन केवल 1GB डेटा दिया जाता था, अब इस प्लान में अपडेट के बाद 1.5GB डेटा दिया जा रहा है.

इससे पहले ही एयरटेल ने 349 रुपये वाले प्लान में लिमिटेड समय के लिए 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर भी दिया था.
कुछ समय पहले ही एयरटेल ने जियो के 399 रुपये वाले प्लान को चुनौती देने के लिए अपना एक नया टैरिफ प्लान पेश किया है. ये प्लान है 448 रुपये वाला.

No comments:

Subscribe