वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स: सिंधु अगले दौर में, श्रीकांत बाहर? - SeeNewsToday

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

15 Dec 2017

वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स: सिंधु अगले दौर में, श्रीकांत बाहर?

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु सीधे गेम में जीत दर्ज कर दुबई में खेले जा रहे वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स के अगले दौर में पहुंच गईं, जबकि किदांबी श्रीकांत लगातार दूसरी हार के बाद बाहर हो गए.

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने सिर्फ 36 मिनट में वर्ल्ड नंबर-15 जापान की सायाका साटो को 21-13, 21-12 से मात दी. टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार दूसरी जीत है.
इससे पहले उन्होंने चीन की हि बिंगजियाओ को हराया था. अब जापान की अकाने यामागुची से उन्हें अगला मुकाबला खेलना है.

श्रीकांत को चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन ने हराया. श्रीकांत को ग्रुप बी में अभी भी एक मैच खेलना है, लेकिन अगले दौर में पहुंचने की संभावनाएं नहीं बची हैं.
\ श्रीकांत को शुरुआती मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन ने हराया था.

श्रीकांत अगले मैच में ऑल इंग्लैंड उपविजेता चीन के शि यूकी से खेलेंगे. यूकी ने पहले मैच में चोउ को हराया था और उसके बाद एक्सेलसेन को मात दी. श्रीकांत अगर उन्हें हरा भी देते हैं, तो अगले दौर में नहीं पहुंच सकेंगे.
एक्सेलसेन और चोउ में से विजयी रहने वाला ही अगले दौर में पहुंचेगा, जबकि यूकी इसमें जगह बना चुके हैं.

No comments:

Subscribe