
कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। राज्य की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 222 के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को होनी है। रविवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एग्जिट पोल की चिंता न करें और वीकेंड का लुत्फ उठाएं। हम फिर से सत्ता में लौट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, ''अगर पार्टी आलाकमान चाहें तो मैं एक दलित के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं।'' वहीं, भाजपा के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी 120 से 130 सीटों जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IkmoPO
No comments:
Post a Comment