
कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से बात की। मोदी ने बनारस में हुए फ्लाईओवर हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि कर्नाटक में जीत की खुशी और बनारस में इस प्रकार का हादसा बेचैन कर देता है। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद के लिए भारत सरकार आर्मी समेत हर तरह की मदद घटनास्थल पर पहुंचा रही है। उनसे पहले अमित शाह ने कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कर्नाटक चुनाव को लोकतंत्र में भरोसा बढ़ाने वाला चुनाव बताया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wRwCpB
No comments:
Post a Comment