
कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। रिजल्ट 15 मई को आएग। लेकिन उससे पहले Exit Poll के जरिए बताते हैं कि आखिर कर्नाटक में किसकी सरकार बन रही है। या फिर किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और कौन किंग मेकर बनेगा। 5 एग्जिट पोल में 1 में कांग्रेस और 1 में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। बाकी तीन में तस्वीर त्रिशंकु विधानसभा की नजर आ रही है। 23 अप्रैल को भी न्यूज चैनल और एजेंसियों ने ओपिनियन पोल जारी किए थे। ज्यादातर में त्रिशंकु विधानसभा आने की बात सामने आई। भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्टर और जेडीएस के किंगमेकर होने का दावा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jPbbfo
No comments:
Post a Comment