आंधी-तूफान से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 73 हुई, खतरा अभी टला नहीं - SeeNewsToday

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

14 May 2018

आंधी-तूफान से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 73 हुई, खतरा अभी टला नहीं

आंधी-तूफान-बारिश से 24 घंटे के भीतर मरने वालों की तादाद 73 हो गई है। हालांकि खतरा अभी टला नहीं है मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इससे पहले मौसम ने कल (रविवार) को देश के उत्तर से लेकर दक्षिणी और पूर्व से लेकर पश्चिमी हिस्सों में तबाही मचाई थी। दिल्ली में 109 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। हालांकि मौसम विभाग ने 50 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की बात कही थी। कई जगह पेड़ और खंभे गिरने से काफी नुकसान हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी ने मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GfBC6y

No comments:

Subscribe