
कर्नाटक में बीजेपी सरकार बनाने के करीब है। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक, बीजेपी (112) राज्य में बहुमत के करीब दिख रही है। वहीं, रुझानों के अनुसार कांग्रेस को 68 और जेडीएस को 39 सीट मिलती दिख रही हैं। बात अगर कांग्रेस की करें तो पार्टी से एक और राज्य छिन चुका है। अब कांग्रेस के पास पंजाब, मिजोरम और पुड्डुचेरी ही बचे हैं। मिजोरम में इसी साल चुनाव भी होने हैं। आबादी के हिसाब से देखा जाए तो कांग्रेस का राज अब सिर्फ देश के 2.5 हिस्से पर रह गया है। इसमें भी चौंकाने वाली बात ये है कि क्षेत्रीय दलों का कंट्रोल कांग्रेस से ज्यादा है। बता दें कि मिजोरम में चुनाव इसी साल चुनाव होने हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ih6Joq
No comments:
Post a Comment