
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78, जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं। रिजल्ट आने के बाद बीजेपी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस के सपोर्ट से जेडीएस भी राज्यपाल के सामने दावा पेश कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनती है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि चुनाव के बाद सबसे ज्यादा सीटे पाने वाली पार्टी को सरकार बनाने में ऐसी दिक्कत आई हो। इससे पहले तीन प्रदेशों में ऐसा हुआ कि चुनाव बाद सबसे बड़ी पार्टी सरकार बनाने से चूक गई। हम बात कर रहे हैं मणिपुर, गोवा और मेघालय की, जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी लेकिन बीजेपी ने सरकार बना लिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IiEo0Y
No comments:
Post a Comment