
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद शनिवार शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे। 23 अप्रैल को भी अलग-अलग न्यूज चैनल और एजेंसियों ने ओपिनियन पोल जारी किए थे। ज्यादातर पोल में त्रिशंकु विधानसभा आने की बात सामने आई। भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्टर और जेडीएस के किंगमेकर की भूमिका में होने का दावा किया गया। पोल के मुताबिक, भाजपा को औसतन 87, कांग्रेस को 100 और जेडीएस को 40 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि राज्य की 224 सीटों के नतीजे 15 मई को आएंगे। कर्नाटक में बहुमत का मैजिक फिगर 113 है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IymGWl
No comments:
Post a Comment