मोदी कैबिनेट में फेरबदल: स्मृति की जगह राज्यवर्धन को सूचना मंत्रालय का जिम्मा, पीयूष वित्त मंत्रालय भी देखेंगे - SeeNewsToday

हिंदी मै दुनिया देश विदेश की ख़बर हमारे ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया चैंनल पर

Breaking News

14 May 2018

मोदी कैबिनेट में फेरबदल: स्मृति की जगह राज्यवर्धन को सूचना मंत्रालय का जिम्मा, पीयूष वित्त मंत्रालय भी देखेंगे

अगले साल होने वाले चुनावों से पहले मोदी सरकार ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से दी जारी की गई जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से हटा दिया गया है। उनकी जगह राज्यवर्धन सिंह राठौर को मंत्रालय में स्वतंत्र राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा रेलमंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अरुण जेटली की गैरमौजूदगी में मंत्रालय का कामकाज देखेंगे। बता दे कि अरुण जेटली का सोमवार को ही किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। वे पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही काम पर लौटेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GenpXK

No comments:

Subscribe